Ashwini Vaishnaw: अमृत भारत-वंदेभारत और नमो भारत नई पीढ़ी की ट्रेन, जल्द आएगा इसका नया वर्जन

Ashwini Vaishnaw: अमृत भारत-वंदेभारत और नमो भारत नई पीढ़ी की ट्रेन, जल्द आएगा इसका नया वर्जन

Ashwini Vaishnaw: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि चाहे अमृत भारत ट्रेनें हों, नमो भारत ट्रेनें हों या वंदे भारत ट्रेनें हों, यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी की ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। साथ ही, हमारे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है, देश भर में 1,300 स्टेशनों पर काम चल रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि वंदेभारत एक्सप्रेस से सफर करने को लेकर यात्रियों की रूचि बढ़ती जा रही है। अब तक सवा सात करोड़ से ज्यादा लोग इससे यात्रा कर चुके हैं। जल्द ही इसका नया वर्जन भी आने वाला है।

रेलमंत्री ने कहा कि वंदेभारत का जो नया वर्जन बनेगा, उसमें और भी नए फीचर आएंगे। इसमें एयर को प्यूरीफाई किया जाता है। इससे 99.9 फीसदी वायरस को सिस्टम में ही खत्म कर दिया जात है। यही वजह है कि ट्रेन के अंदर लोगों को शुद्ध हवा मिलती है। टॉयलेट के डिजाइन सहित अन्य जगहों पर कई तरह के सुधार हो रहे हैं। अमृत भारत, वंदेभारत, नमो भारत नई पीढ़ी की ट्रेन है। इसमें सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। रेलमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 30 अमृत भारत ट्रेन चल रही हैं, बहुत जल्द इनकी संख्या बढ़ेगी।

Post Comment

You May Have Missed