उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Chief Minister Nitish Kumar, Congress, Congress MP Rahul Gandhi, Mohd. Rizvi Singhwada, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Voter Rights Yatra, Voter Rights Yatra, कांग्रेस, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मो. रिजवी सिंहवाड़ा, राहुल गांधी, राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा, वोटर अधिकार यात्रा
Shailendra Singh
0 Comments
राहुल गांधी के मंच से PM Modi को गाली देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने दरभंगा से पकड़ा
दरभंगा: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाली देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दरभंगा पुलिस ने रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। मो. रिजवी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। फिलहाल उसे सिमरी थाने में रखा गया है। पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है।
यह मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का है। घटना के बाद सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई थी। इसे लेकर बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आपत्ति जताई है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर इसकी निंदा की।

डिप्टी CM बोले- देश को धर्मशाला बनाना चाहते हैं
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि, ‘यह वही लोग हैं जिनको ना संस्कार है और ना ही भारत की संस्कृति के बारे में जानकारी है। इस मानसिकता के लोग इस देश को धर्मशाला बनाना चाहते हैं। यह सोने की चम्मच लेकर जन्म लेने वाला और अनुकंपा की राजनीति करने वाला राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के अंदर जो अराजकता उत्पन्न करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगना चाहिए। यह लोग तो वोट की डकैती करते थे और लोकतंत्र के डाकू है। इनका खानदान ही डाकू रहा है। चोर मचाए शोर। यह चोर शोर मचा रहा है। राहुल और तेजस्वी जिसका बाप और पूरा खानदान ही उसी कुकर्म से निकला है और यह प्रधानमंत्री को गाली दे रहा है।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही ये बात
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी और राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को अभद्र शब्द कहे, ‘यह लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाला दिन है। इन लोगों की भाषा समझ में द्वेष पैदा करने वाली है। राजद का यह चरित्र रहा है और कांग्रेस पार्टी यह सोचते है कि यह लोकतंत्र नहीं राजतंत्र है। यह राजतंत्र नहीं जनता का तंत्र है। समाज देख रहा है और इसका जवाब जनता देगी और उनका सफाया भी जनता ही करेगी।’
मनोज झा बोले- मंच पर राहुल-तेजस्वी नहीं थे
दरभंगा में INDIA ब्लॉक के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर मनोज कुमार झा ने कहा, “क्या उस मंच पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव या महागठबंधन का कोई नेता था।.कोई नहीं था। हम उस चीज के पक्ष में नहीं हैं और हम भाजपा से भाषा के स्तर पर भी लड़ रहे हैं। उन्हें चिह्नित करें और कार्रवाई करिए।”



Post Comment