प्रतीक यादव के बर्थडे पर पत्नी अपर्णा हुईं भावुक, बेटी ने पियानों पर बजाई ‘हैप्पी बर्थडे’ की धुन

प्रतीक यादव के बर्थडे पर पत्नी अपर्णा हुईं भावुक, बेटी ने पियानों पर बजाई 'हैप्पी बर्थडे' की धुन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक के जन्‍मदिवस पर पत्नी अपर्णा यादव भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतीक और अपनी छोटी बेटी पद्मजा के साथ तस्वीर शेयर की। लिखा- ‘जैसा आप कहते थे, आप हमेशा जवान रहेंगे।’

दरअसल, प्रतीक का 25 दिन पहले यानी 13 मई को लखनऊ में हार्टअटैक से निधन हो गया था। आज (07 जून) उनका जन्मदिन है। बड़ी बेटी प्रथमा ने पियानो पर ‘हैप्पी बर्थडे’ की धुन बजाकर पापा को याद किया। सफेद रंग का पियानो प्रतीक ने प्रथमा को गिफ्ट किया था।

अपर्णा ने स्‍टोरी भी लगाई

इसके अलावा, अपर्णा ने प्रतीक यादव के लिए फेसबुक पर स्टोरी भी लगाई है। इसमें प्रतीक कार रेसिंग करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले, बेटी पद्मजा ने अपने हाथ पर पापा प्रतीक को गले लगाए हुए टैटू बनवाया था। टैटू में प्रतीक, पद्मजा को बहुत ही प्यार से सीने से लगाए हुए हैं।

14 मई को अंतिम संस्कार, 25 मई को हुई तेरहवीं

13 मई की सुबह प्रतीक का 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। 14 मई को लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी थी। 16 मई को हरिद्वार के VVIP घाट पर प्रतीक की अस्थियां विसर्जित की गईं। अपर्णा बेटियों के साथ चार्टर्ड प्लेन से उत्तराखंड गई थीं। शिवपाल के बेटे आदित्य यादव भी साथ थे। 25 मई को विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपर्णा के घर पर प्रतीक की तेरहवीं हुई। अपर्णा ने पूड़ियां बांटीं। अखिलेश को खाना परोसा था। इस दौरान जब लोगों ने ‘प्रतीक भैया अमर रहें’ के नारे लगाए, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे।

सीएम योगी भी तेरहवीं में शामिल हुए थे। उन्होंने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी और अपर्णा को सांत्वना दी थी। शिवपाल और डिंपल यादव समेत पूरा परिवार अपर्णा के घर पहुंचा था। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, लोकगायिका मालिनी अवस्थी और अभिनेता राजपाल यादव भी तेरहवीं में पहुंचे थे। शहर के कई इलाकों में प्रतीक की तेरहवीं से जुड़े शोक संदेशों के होर्डिंग लगाए गए थे।

Post Comment

You May Have Missed