10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान, देखिए पूरा शेड्यूल

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान, देखिए पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली: भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार (18 फरवरी) को राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने बताया कि इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे। इनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं, ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगाना की दो और हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होना है।

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 5 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे और 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और 16 मार्च को ही वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च, 2026 से पहले चुनाव पूरा होना है।

Post Comment

You May Have Missed