अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में वेस्‍टइंडीज 162 पर ऑलआउट, बुमराह-सिराज ने झटके 7 विकेट

अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में वेस्‍टइंडीज 162 पर ऑलआउट, बुमराह-सिराज ने झटके 7 विकेट

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को अहमदाबाद में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम टी-ब्रेक से पहले 162 रन पर ऑलआउट हो गई है। वहीं, भारत की ओर से ओपनर यशस्‍वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। शाई होप 26 और कप्तान रोस्टन चेज 24 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट मिले। बुमराह घरेलू मैदानों पर सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथनाज, ब्रेंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खारी पियर, जैडन सील्स और जोहान लेयने।

Post Comment

You May Have Missed