उत्तर प्रदेश
राजनीति
flood alert, Flood in Farrukhabad, Flood in UP, rain alert, Rain in UP, UP Meteorological Department, Water Power Minister Swatantra Dev Singh, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, फर्रूखाबाद में बाढ़, बाढ़ का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, यूपी में बाढ़, यूपी में बारिश, यूपी मौसम विभाग
Shailendra Singh
0 Comments
फर्रूखाबाद में बाढ़ से परेशान महिलाओं का मंत्री के सामने विरोध, 24 जिलों में अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। संभल में सोमवार सुबह लगभग 2 घंटे तक बारिश हुई। बल्ले की पुलिया से लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास तक सड़क पर 2 फीट पानी भर गया। कानपुर में गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल पार कर गया है। सोमवार को शुक्लागंज में जलस्तर 113.12 मीटर दर्ज किया गया।
वहीं, गंगा बैराज पर जलस्तर 114.75 मीटर पहुंचा है। गंगा किनारे 10 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। खेत डूब गए हैं। तीन गांवों में बाढ़ का पानी भरा है। लोग छत पर रहकर गुजारा कर रहे हैं। सोमवार को गंगा बैराज से 4 लाख 21 हजार 854 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
फर्रुखाबाद में जल शक्ति मंत्री का प्रदर्शन
फर्रुखाबाद में रविवार को राहत सामग्री बांटने पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने महिलाओं ने प्रदर्शन कर दिया। अमृतपुर तहसील के जमापुर में 25-30 की संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने जल मंत्री की कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर बमुश्किल काफिला निकलवाया।
सहारनपुर में प्रशासन का अलर्ट
बता दें कि फर्रुखाबाद में 100 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बड़ी संख्या ग्रामीण इटावा-बरेली हाईवे के किनारे तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। आज 24 जिलों में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। 20 अगस्त तक किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। सहारनपुर में रविवार दोपहर 3 बजे हथनीकुंड बैराज से 1 लाख 28 हजार 280 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है।
23 अगस्त के बाद मानसून एक्टिव होगा
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर चुका है। इन्हीं वजहों से उत्तर प्रदेश में अब 23 अगस्त तक मानसून एक्टिव नहीं रहेगा। इसके बाद अच्छी बारिश हो सकती है।
24 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, ललितपुर और वाराणसी।



Post Comment