यूपी के 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 54 शहरों में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार सुबह से तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार धीमी होने से उमस का एहसास हो रहा है। आज 54 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। इनमें से 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट है। यानी यहां झुलसाने वाले गर्म हवाएं चलेंगी।
पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य असम में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर पश्चिमी यूपी खासकर दिल्ली से सटे जिलों में देखने को मिल सकता है। बादल और बारिश का मौसम बनेगा।
बांदा रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर
इससे पहले, शनिवार को बांदा 46.2°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज में 46°C, झांसी में 44.9°C, कानपुर में 44.2°C और सुल्तानपुर में 44.4°C पारा रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई। मथुरा , अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा में आंधी चली। गर्मी इतनी पड़ी कि बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ और हाथी बेहाल हो गए। दिनभर तालाब के आसपास ही घूमते रहे।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट है। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। पंजाब से लेकर दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान तक एक विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर पश्चिमी यूपी पर पड़ेगा। इससे कहीं-कहीं बादल गरजने, ओले गिरने, झोंकेदार हवाएं चलने और छिटपुट बारिश की संभावना बनेगी।
10 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर एवं आसपास के क्षेत्र।
23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र।
21 जिलों में येलो अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज एवं आसपास के क्षेत्र।
24 जिलों में आंधी-बारिश, बिजली का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आसपास के क्षेत्र।
अगले 5 दिन का मौसम का हाल
25 मई: पश्चिमी यूपी में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। पूर्वी यूपी में तेज धूप निकलेगी।
26 मई: पूरे यूपी में तेज धूप निकलेगी। लू चलने की संभावना है। पूर्वी यूपी में धूल भरी आंधी चल सकती है।
27 मई: पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं।
28 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में लू चलेगी। गर्मी के तेवर और सख्त होंगे। 40 की रफ्तार से हवा चलेगी।
29 मई: पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, उमस बरकरार रहेगी।



Post Comment