Akhilesh Yadav की गाड़ियों का आठ लाख का चालान, सपा चीफ ने बीजेपी को घेरा
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकारी गाड़ियों की ओवरस्पीडिंग का आठ लाख रुपये का चालान आया है. इस मामले में सपा चीफ ने बीजेपी पर निशाना साधा है. अखिलेश ने कहा कि सरकार ने ऐसी गाड़ी दी है, जिससे चला नहीं जा सकता. दरअसल, प्रेस वार्ता के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पर हुए 20 हजार के चालान के बाद गाड़ी के पार्ट चोरी होने के आरोप के बारे में अखिलेश यादव को बताया. जिस पर अखिलेश ने उपरोक्त बातें कहीं.
‘हमें कल गाड़ी के चालान मिले और फिर…’
अखिलेश ने कहा कि आपका तो कम चालान है. अभी कल ही हमें अपनी गाड़ी के चालान मिले . कल मेरे पास कागज आए कि आपको इतना चालान देना है. मैंने पलट के कागज भी नहीं देखा और इसलिए नहीं देखा कि सरकार ने चालान किया है. उनके पास कैमरा होगा और उनके कैमरे में हमारी गाड़ी आई हुई होगी. हमने कहा ठीक है, चालान जितना है दे दो. अब इसके बैकग्राउंड में कहानी होगी कि जो जो सिस्टम को चला रहा होगा वो बीजेपी का नेता होगा. जो कैमरा या सिस्टम चला रहा है वो पक्का बीजेपी का होगा. मैं वो ट्रेस करूंगा कि वो बीजेपी का है कि किसका है. जानबूझ के पूरे काफिले का हमारी गाड़ियों का चालान कटवा रहा है. सपा चीफ ने कहा कि हम तो राजनीतिक पार्टी के खाते से चालान भर देंगे लेकिन गरीब लोग इतना पैसा कहा से लाएंगे?
आज एक व्यक्ति अखिलेश यादव के पीसी में अपनी समस्या लेकर पहुंचा कि उसका 20 हजार का चालान कर दिया और उसकी गाड़ी का इंजन ही बदल दिया,
उसके बाद अखिलेश यादव ने बताया कि खुद उनके काफिले का भी 8,00,000 लाख रुपए का चालान कर दिया,
पूरी कहानी सुनिए😱 pic.twitter.com/O5PVklAq8I
— Anurag Verma ( PATEL ) (@AnuragVerma_SP) September 5, 2025


Post Comment