Akhilesh Yadav: शशि थरूर सीढ़ियों पर गिरे तो सपा मुखिया ने संभाला, आप भी देखिए Video

Akhilesh Yadav: शशि थरूर सीढ़ियों पर गिरे तो सपा मुखिया ने संभाला, आप भी देखिए Video

Akhilesh Yadav: कांग्रेस सांसद शशि थरूर बुधवार को संसद परिसर में सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिर गए। इस दौरान पास में खड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य सांसदों व सुरक्षाकर्मियों ने शशि थरूर को तुरंत संभाला और उठने में उनकी मदद की। दरअसल कांग्रेस सांसद थरुर फोन पर किसी से बात करते हुए सीढ़ियों से गुजर रहे थे तो वहां अखिलेश यादव अपने पार्टी के अन्य सांसदों के साथ वहां खड़े थे। इसी दौरान थरूर लड़खड़ाए और सीढ़ियों पर गिर गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस सांसद ने बताया कितनी लगी है चोट

शशि थरूर ने एक्स हैंडल पर अपने गिरने का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पार्लियामेंट की सीढ़ियों से उतरते समय एक सीढ़ी छूट जाने से मैं गिर गया। अभी भी थोड़ा दर्द है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कुछ टूटा है, बस टखने में मोच आई है और कुछ उंगलियों पर चोट लगी है। उम्मीद है, कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगा। मैंने शाम 4 से 7:30 बजे तक अपने घर के ऑफिस में (दो राजदूतों सहित) कई मीटिंग्स कीं, जिसमें मेरा पैर एक स्टूल पर रखा हुआ था। एक्स-रे करवाऊंगा ताकि पक्का हो जाए कि कोई फ्रैक्चर नहीं है। बस कुछ जगहों पर दर्द है। थरूर ने एक अन्य ट्वीट में शायरी के अंदाज में लिखा, ‘जिस दीये को, तूफां में जलना होगा उसे, संभल-संभल के चलना होगा। I am okay…। कांग्रेस सांसद ने बताया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है। हालांकि गुरुवार को अपने पैर का एक्स-रे कराएंगे। तभी पता चलेगा चोट कितनी गंभीर है।

Post Comment

You May Have Missed