प्रतीक के अंतिम संस्कार के बीच भतीजी को संभालते दिखे Akhilesh Yadav, देखिए वीडियो
Akhilesh Yadav: सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार यानी आज बैकुंठधाम भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एक मार्मिक दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर शख्स की आंख नम हो गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रतीक की छोटी बेटी को संभालते दिखे। अखिलेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
बता दें कि अरविंद सिंह बिष्ट (ससुर) ने प्रतीक यादव को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गईं। प्रतीक के पार्थिव शरीर को धर्मेंद्र यादव और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने कंधा दिया। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की बुधवार को मौत हो गई थी।
कभी-कभी सबसे मजबूत दिखने वाले इंसान भी अंदर से पूरी तरह टूट चुके होते हैं…
लेकिन परिवार की हिम्मत बनने के लिए वो अपने आँसू तक छुपा लेते हैं। 🙏
छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद Akhilesh Yadav बैकुंठ धाम में सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि टूटे हुए परिवार का सहारा बनकर खड़े दिखे।… pic.twitter.com/QWj1YIrTlC— Durgesh Awasthi-Journalist (@upwaledurgesh) May 14, 2026



Post Comment