अखिलेश यादव ने लिया जीत का सर्टिफिकेट, सपा बोली- नीतीश और नायडू हमारे साथ

अखिलेश यादव ने लिया जीत का सर्टिफिकेट, सपा बोली- नीतीश और नायडू हमारे साथ

कन्‍नौज: उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। एक ओर जहां समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार (5 जून) सुबह लखनऊ से कन्नौज पहुंचे। यहां उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट लिया। अखिलेश अब इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

दूसरी ओर लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश और चंद्रबाबू नायडू हमारे साथ हैं। इंडी गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। बुधवार सुबह सपा कार्यालय के बाहर नई होर्डिंग लगी,जिसमें लिखा है- ‘अबकी बार, PDA सरकार।’

भूपेंद्र चौधरी कर सकते हैं इस्‍तीफे की पेशकश

इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। दोनों नेता केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। दावा किया जा रहा है कि उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन के चलते भूपेंद्र चौधरी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।

Post Comment

You May Have Missed