Akhilesh Yadav ने SIR को बताया ‘महा-षड्यंत्र’, NDA सहयोगियों को भी दी ये सलाह
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR का काम तेजी से चल रहा है। इसके जरिए मतदाता सूची को शुद्ध करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे महा-षड्यंत्र बताया है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि आज वोट कोटने की बात हो रही है तो कल आरक्षण छीनने और मध्यम वर्ग के लॉकर तक भी पहुंचने की बात की जा सकती है। अखिलेश यादव ने सभी से साजिश के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की। साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी के सहयोगी दलों को भी चेताया।
ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है कल को खेत-ज़मीन-मकान-राशन-जाति-आरक्षण से नाम काटा जाएगा फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुँच जाएगी। ये देशवासियों के ख़िलाफ़ एक बहुत बड़ी साज़िश है जो अंग्रेजों की गुलामी से भी ख़राब स्थिति में ले जाएगी।… pic.twitter.com/yg8D5sdgdz
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 27, 2025
SIR की खिलाफत में क्या बोले अखिलेश यादव?
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा, ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है कल को खेत-जमीन-मकान-राशन-जाति-आरक्षण से नाम काटा जाएगा। फिर बात खातों और मध्य वर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। ये देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी। ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है। हमारी सभी विपक्षी दलों और यहां तक कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों से ये अपील है कि एकजुट हों और बीजेपी के इस महा-षड्यंत्र का पर्दाफाश करें।
उन्होंने लिखा, जो दल बीजेपी को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले बीजेपी उन्हीं का खात्मा करेगी। इसीलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर SIR की घपलेबाजी को रोकें। बीजेपी, बीजेपी के संगी-साथी और बीजेपी सरकार की तिकड़ी व चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग, पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने जनता से की ये अपील
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, आइए हम सब मिलकर उन भाजपाइयों और उनके अपरिवारवादी संगी-साथियों की सरेआम लूट से देश को बचाएं और वोट के रूप में अपनी पहचान को भी, नहीं तो कल को ये देशवासियों को ही पराया साबित कर देंगे।



Post Comment