आजमगढ़ में गरजे Akhilesh Yadav ,कहा- 27 में भाजपा को जवाब देगी जनता

आजमगढ़ में गरजे Akhilesh Yadav ,कहा- 27 में भाजपा को जवाब देगी जनता

Akhilesh Yadav: राम मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को भगवान श्रीराम कभी माफ नहीं करेंगे। यह बात सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार ने एसआईटी तो गठित की, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया कि जांच रिपोर्ट किसे सौंपी गई। उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल छोटे लोगों तक सीमित रही, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंची। पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के आवास पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या के सबसे अधिक दौरे करने का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन उनका सूचना तंत्र इतना कमजोर है कि उन्हें राम मंदिर में कथित चंदा और दान सामग्री चोरी की जानकारी तक नहीं मिल सकी।

27 में भाजपा को जवाब देगी जनता

प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं, थानों और तहसीलों में लोग न्याय पाने के लिए भटक रहे हैं। सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है और इसका जवाब उसे जनता को देना होगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आजमगढ़ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, विश्वस्तरीय सड़कें और हाईवे बनाए जाएंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

Post Comment

You May Have Missed