Akhilesh Yadav: निर्दोषों के साथ अन्याय को अपनी सफलता मिलती है भाजपा

Akhilesh Yadav: निर्दोषों के साथ अन्याय को अपनी सफलता मिलती है भाजपा

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा निर्दोषों के साथ अन्याय को अपनी सफलता मानती है। बेसहारों के घरों को तोड़ना और लोगों को उजाड़ने को भाजपा अपनी ताकत समझती है। बुलडोजर का आतंक लोकतंत्र के खिलाफ है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारों को संवेदनशील और मानवीय आचरण करना चाहिए। सरकारों की नैतिक और विधिक जिम्मेदारी होती है, किसी भी व्यक्ति के घरों को तब तक बचाना जब तक वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाए। किसी को झूठे मुकदमों में फंसाना और बिना कारण फर्जी मुठभेड़ की आड़ में गोली का दुरुपयोग अनुचित है।

भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा करा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को छीन रही है। पीडीए को धोखा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता और नेता बूथों पर सतर्क रहें। भाजपा से सावधान रहकर जमीन पर कार्य करें। इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहें।

Post Comment

You May Have Missed