अखिलेश यादव बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं, कृष्ण भक्त हैं तो मथुरा में ईदगाह हटाकर दिखाएं: केशव मौर्य
वाराणसी: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पंच सम्मेलन में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधित के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- वह आजकल बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं। वह सिर्फ रामभक्त बनने का दिखावा कर रहे, लेकिन कृष्णभक्त बनने का दिखावा नहीं करना चाहते। अगर उन्हें मुस्लिम वोट का मोह नहीं है, तो कहें कि कृष्ण मंदिर को तोड़कर जो ईदगाह बनी है, उसे हटाया जाए। तब हम मानेंगे कि वह दिखावा नहीं करते।
डिप्टी सीएम ने कहा, “काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बन चुका है। मंदिर के बगल में मौजूद ढांचे का मामला कोर्ट में है। अगर सत्य हमारे पक्ष में है, तो फैसला भी हमारे पक्ष में आएगा। बाबा विश्वनाथ का मंदिर भी रामलला मंदिर की तरह भव्य बनेगा।”
गांव-गांव तक लागू करना होगा VB-G RAM G Act
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी कानून (VB-G RAM G Act) को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ गांव-गांव तक लागू करना होगा।
उन्होंने सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड से पहुंचे करीब 500 ग्राम प्रधानों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का परिचय भी कराया।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 16, 2026
मोदी-योगी के नेतृत्व में काशी का व्यापक विकास हुआ
केशव ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में काशी का व्यापक विकास हुआ है। नए कानून का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की संस्थागत क्षमता को मजबूत करना है।
अब गांवों के विकास की कार्ययोजना तैयार करने और विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने का अधिकार पंचायत और ग्राम सभाओं के पास है। गांव आत्मनिर्भर और विकसित होंगे, तभी विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।”
ग्राम प्रधान हमारे मजबूत सिपाही
केशव ने कहा कि ग्राम प्रधान इस मिशन के सबसे महत्वपूर्ण साझेदार हैं। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली सहित डिजिटल तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर रोक लगे तथा वास्तविक श्रमिकों को सीधे योजना का लाभ मिल सके।
‘विकसित ग्राम से विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए केशव ने कहा कि नया कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम प्रधान सशक्त होंगे तो गांवों में आत्मनिर्भरता, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित होगी।
रामलला की तरह होगा बाबा विश्वनाथ का धाम
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- काशी में कॉरिडोर बन गया है, विश्वनाथ मंदिर के बगल में ढांचा खड़ा है। अयोध्या की तरह अदालत में केस है लेकिन हमें भरोसा है वहां भी निपटेगा।
हमें पता है सत्यम शिवम सुंदरम। इसलिए सत्य हमारा है तो जीत भी हमारी होगी। जल्द ही बाबा विश्वनाथ का मंदिर रामलला की तरह बन जाएगा।
अखिलेश मथुरा की ईदगाह हटवाएं, तब मानेंगे वो रामभक्त
केशव ने कहा- मथुरा मंदिर के बगल में एक ईदगाह बना रखा है उस पर भी काम जारी है। अखिलेश यादव आजकल बहुत टिपिर-टिपिर करते हैं। वो राम भक्त बनने का दिखावा कर रहे हैं, तो कृष्ण भक्त बनने का उन्हें दिखावा नहीं करना है। अगर मुस्लिम वोट का मोह नहीं तो अखिलेश यादव कहे कि कृष्ण मंदिर को तोड़कर जो ईदगाह बना है उससे हटाओ। तब जाकर हम मानेंगे कि वो दिखावा नहीं करते।
वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- वह राम भक्त बनने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन कृष्ण भक्त बनने का दिखावा नहीं करना चाहते. अगर उनको मुस्लिम वोट का मोह नहीं है तो कृष्ण मंदिर पर भी बोलें#KeshavMaurya #AkhileshYadav #Varanasi #UPNews pic.twitter.com/Jpj3KUJcaW
— My Nation Daily (@mynationdaily) July 16, 2026
हमारी सरकार सभी जगह मंदिरों को सुंदर बनाने का काम कर रही है। हमें और आप सबको भरोसा है। हर राम-कृष्ण और शिव भक्त को भरोसा है कि अंत में सत्य की जीत होगी। कोर्ट के माध्यम से न्याय मिलने के बाद वहां भव्य मंदिर बनता हुआ हम लोग अपनी आंखों से देखेंगे।
चार राज्यों से 300 किसान सम्मलेन में शामिल हुए
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित सम्मेलन में यूपी, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के 300 ग्राम प्रधान शामिल हुए। इसमें सबसे अधिक भागीदारी उत्तर प्रदेश के किसानों की रही। कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने अपना परिचय दिया और उन्नत खेती के अपने अनुभव तथा उपलब्धियां साझा कीं।



Post Comment