Akhilesh Yadav: सपा चीफ बोले- यूपी में SIR के लिए बढ़ाया जाए समय, सरकार पर भी कसा तंज

आजमगढ़ में गरजे Akhilesh Yadav ,कहा- 27 में भाजपा को जवाब देगी जनता

Akhilesh Yadav: सपा मुख्यालय पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी पाश्चिम बंगाल पर फोकस कर रही है। 2024 में जिन विधानसभाओं में सपा जीती है, वहां वोट काटने की साजिश हो रही है। कन्नौज के एसडीएम का ऑडियो भी वायरल है। EC एक SOP जारी कर दे।

अखिलेश ने SIR के लिए समय बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शादी और खेती के मौसम में SIR कराना गलत है। हर विधानसभा में 50 हजार वोट काटने की साजिश है। BLO घर-घर नहीं जा रहे हैं। बिना तैयारी के SIR किया जा रहा है। BLO को ट्रेनिंग भी नहीं दी गई। बीजेपी वाले जब जनता में और मुद्दों में हारने लगे तो जीतने के लिए SIR ले आए। बिहार में राजद और अन्य विपक्षी दलों के लोगों के 60 लाख नाम काटे गए।

Post Comment

You May Have Missed