Akhilesh Yadav: ‘राम मंदिर दान विवाद’ पर सपा प्रमुख ने सरकार से पूछे कई सवाल
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘राम मंदिर दान विवाद’ को लेकर सरकार को घेरा है। बुधवार को अपने एक्स अकाउंट से तीसरी बार उन्होंने ये मुद्दा उठाया। इसे चढ़ावा चोरी कांड बताते हुए भाजपा सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से सवाल भी पूछे हैं। अखिलेश यादव ने लिखा- आखिर ट्रस्टी कहना क्या चाहते हैं किसी को समझ नहीं आ रहा है। हेराफेरी में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेने की खबरें अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रसारित की जा रही हैं। पहले पुलिस कुछ नहीं कहती, लेकिन बाद में खंडन करती है। जनता के आक्रोश को देखकर पूरे देश के भाजपाइयों की घिग्घी बंध गई है।
अखिलेश ने पूछा- कौन है इन सबके पीछे, जो देश की सनातनी आस्था से खिलवाड़ कर रहा है? चढ़ावे में चोरी का पाप करनेवालों को कौन बचा रहा है? इस अपराध के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं? सीसीटीवी का प्रमाण सार्वजनिक करने में क्या परेशानी है? डबल इंजन अब कहां हैं? उनकी जिम्मेदारी क्या है?
अखिलेश ने सवाल उठाए
- कौन है इन सबके पीछे, जो देश की सनातनी आस्था से खिलवाड़ कर रहा है?
- चढ़ावे में चोरी का पाप करनेवालों को कौन बचा रहा है?
- इस अपराध के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं और कितनी दूर तक जाते हैं?
- कौन ऐसा अधर्मी है, जिसके हाथ में इस पूरे कांड की लगाम है?
- इस घपले का सरगना कहां छिपा बैठा है?
- इस घोटाले में किस-किस की हिस्सेदारी है?
- इस कांड के खुलने के पीछे चोरी के पैसों के बंटवारे की लड़ाई मुख्य कारण है या कुछ प्रभावशाली लोगों की आपसी प्रतिस्पर्धा?
- पैसे गिनने जैसे संवेदनशील कार्य में ट्रस्ट और सरकारी बैंक के बीच निजी कंपनियों का खेल किसने खेला और उसका छिपा मंसूबा क्या है?
- सीसीटीवी सार्वजनिक करके मामले की सच्चाई बताने में क्या परेशानी है?
- डबल इंजन अब कहां हैं?
- डबल इंजन क्या सिर्फ डबल ईंधन का उपभोग करने के लिए हैं या उनकी कोई जिम्मेदारी भी है?
- ये बेहद शर्मनाक है, चुप्पी पर उठ रहे सवाल
चढ़ावा चोरी कांड
– ट्रस्टी कहना क्या चाहते हैं किसी को समझ नहीं आ रहा है।
– हेराफेरी में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेने की ख़बरें अख़बारों, टीवी चैनलों, मीडिया पोर्टल और यूट्यूबर द्वारा प्रसारित की जा रही हैं।
– पहले पुलिस कुछ नहीं कहती लेकिन बाद में न जाने किसके दबाव…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 9, 2026



Post Comment