बोले Akhilesh Yadav- कुर्सी हिलने पर सांप्रदायिक भाषा बोलने लगते हैं मुख्यमंत्री

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख की चेतावनी- जिलाध्यक्ष ने टिकट दिलाने का ठेका लिया तो खैर नहीं

Akhilesh Yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा सांप्रदायिक हो गई है। मुख्यमंत्री को जब लगता है कि आम जनता, भाजपा के लोग और विधायक उनके खिलाफ हैं, तो वे घबरा जाते हैं। जैसे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी हिलने लगती है, वैसे ही वे सांप्रदायिक भाषण देना शुरू कर देते हैं। साथ ही एसआईआर पर फिर कहा कि वोट खत्म हुआ तो राशन की सुविधा भी खत्म हो जाएगी।

युवा मामलों में जीरो है बीजेपी सरकार

प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन इंडिया और न्यू इंडिया से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश सरकार को स्टार्टअप में क्या करना है, उन्हें इसका भी नही पता। एआई के बारे में भी जानकारी नहीं। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली विभाग को बेचना चाहती है। मंडियों को बेच दिया। कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट बर्बाद कर दिया। अमूल का कोई प्लांट नहीं ला पाए। पराग दुग्ध को बर्बाद कर दिया। किसानों को दूध की कीमत नहीं दे पा रहे हैं। भाजपा सरकार युवा मामलों में जीरो है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार निवेश में भी कमीशन लेती है। भाजपा ने नई पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। नई पीढ़ी भविष्य के बारे में सोचती है। उसकी सोच बड़ी होती है। नई पीढ़ी हर धर्म, पंथ, विचार के लिए सहनशील होती है, सबको साथ लेकर चलती है। नई पीढ़ी कट्टर विचारों के खिलाफ है। भाजपा सरकार ने नौ वर्ष में विकास का कोई काम नहीं किया।

एग्जिट पोल भरोसे के लायक नहीं

अखिलेश ने कहा कि भाजपा एग्जिट पोल और चैनलों का इस्तेमाल नैरेटिव (धारणा) सेट करने के लिए इस्तेमाल करती है। कई चुनावों में यह एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि वोट खत्म कर दिया तो हो सकता है कि आगे ये राशन की सुविधा खत्म कर देंगे। लाभकारी योजनाओं से बाहर कर देंगे। एसआईआर के मसले पर उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में वर्ष 2003 की मतदाता सूची नहीं है। अयोध्या में यह पढ़ने में नहीं आ रही है। एसआईआर की कमियां इकट्ठा की जा रही हैं। इन्हें चुनाव आयोग को भेजेंगे।

Post Comment

You May Have Missed