Akhilesh Yadav on SIR: सपा मुखिया ने भरा SIR फार्म, सरकार पर भी कसा तंज

Akhilesh Yadav on SIR: सपा मुखिया ने भरा SIR फार्म, सरकार पर भी कसा तंज

Akhilesh Yadav on SIR: उत्तर प्रदेश में इन दिनों SIR फार्म भरे जा रहे हैं। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी SIR फार्म भर दिया है। फार्म भरते हुए उनकी तस्वीर सामने आई है। वहीं दूसरी तरफ सपा मुखिया SIR और प्रक्रिया को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को भी प्रेस वार्ता करके उन्होंने प्रदेश में हो रही बीएलओ की मौतों पर भाजपा को निशाने पर लिया। अखिलेश ने कहा कि एसआईआर, भाजपा और आयोग की मिलीभगत की साजिश है। चुनाव आयोग के हाथ खून से रंग गए हैं। दबाव में बीएलओ जान दे रहे हैं। मुद्दे को पहले लोकसभा में उठाएंगे, फिर रोड पर भी आएंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीएलओ पर जबरदस्ती का वर्क प्रेशर दिया जा रहा है। एसआईआर के लिए भाजपा को इतनी जल्दीबाजी क्यों हैं। यूपी में लगातार शादियां हो रही हैं। इस समय सब लोग व्यस्त हैं। लेकिन, इनको इससे मतलब नहीं है। एसआईआर, भाजपा और आयोग की मिलीभगत की साजिश है। एसआईआर के मुद्दे पर संसद के बाद सड़क पर सपा उतरेगी।

अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों से की थी अपील

एक दिन पहले अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों के साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों से अपील की थी कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोट काटने के षड्यंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी। इसलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।

Post Comment

You May Have Missed