Akhilesh Yadav: अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- नकली संतों का अंत..

Akhilesh Yadav: अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- नकली संतों का अंत..

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम यहां पर आशीर्वाद लेने के लिए आए थे क्योंकि असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। जब हमारी सरकार थी तो हमने डेयरी बनवाई थी जिससे गरीबों का लाभ हो और गायों की भी देखभाल हो लेकिन भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध करते हैं। सपा की सरकार में पहला काऊ मिल्क प्लांट लगाया गया था जिसे भाजपा की सरकार ने बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि हम पहले भी गाय की भलाई के लिए काम कर रहे थे आगे भी फैसले करेंगे।

एलपीजी संकट के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार

अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार के गलत फैसले के कारण लोगों को एलपीजी संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घरों में चूल्हे और भट्टी जलाना पड़ रहा है। हालत ये है कि मुख्यमंत्री के अपने जनपद में एलपीजी को लेकर मारामारी हो रही है। लोग गैस के लिए लड़ रहे हैं। इन लोगों में थोड़ा मुख्यमंत्री जी का प्रभाव आ गया है यही कारण है कि वो लाइन में भी नहीं लग पा रहे हैं और आपस में लड़ रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed