Akhilesh Yadav: पहले नोटबंदी से पैसा जुटाया, अब ये सोना इकट्टा कर रहे

SIR in UP: अखिलेश का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी ने गुप्त बैठक कर....

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर फिर तंज कसा। उन्होंने कहा, किसानों को वोट लेने के लिए गुमराह किया। उनको झूठा आश्वासन दिया। उनसे कहा गया कि आपकी आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई चरम पर हैं। डीजल, पेट्रोल और बिजली का बिल कहां पहुंच गया। आजकल घर बनाना महंगा, सारा सामान महंगा। रुपया तो इन्होंने नोटबंदी से एकत्रित कर लिया है। अब इनकी नजर सोने पर है।

अखिलेश ने कहा, मुझे लगता है भाजपा सोना एकत्रित कर रही है। तभी तो महंगा हो रहा है। आखिर कहां जा रहा है सोना फिर? आज गरीब आदमी सोने की छोटी की चीज भी बेटी को शादी में नहीं दे पा रहा है। क्योंकि इतना महंगा जो हो गया है।

कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल

अखिलेश यादव ने कहा, बिहार जा रही 35 हजार लीटर शाराब पकड़ी है। कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल हैं। 2022 के चुनाव में इन्होने डाटा और आटा फ्री में देने का वादा किया था। हर युवा को मुफ्त मोबाइल देने का वादा किया था। अस्पताल खोल दिए इलाज की सुविधा नहीं।

उन्होंने कहा, एसआइआर में आधार न मानने पर कोर्ट जाएंगे। पीडीए का एक वोट न कट जाए। बेईमानी न हो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। बिहार में जंगल राज है। आजम ने कहा तो क्या गलत है। अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं। सरकार का सूचना तंत्र काफी कमजोर है। इसीलिए तो घुसपैठिये आ रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed