Akhilesh Yadav ने आप में हुई ‘टूट’ पर बीजेपी को घेरा, कहा- दबाव और लालच देकर पार्टियां तोड़ती है भाजपा

Akhilesh Yadav ने किया भाजपा के 225 विधायकों के टिकट कटने का दावा, जानिए क्या कहा?

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने फिर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा गिद्ध पार्टी है। हर घटना को जातीय एंगल देती है। महिला आरक्षण बिल 2023 में लोकसभा से पास हो गया है। नोटिफाई हो गया है, भाजपा उसे नही स्वीकार कर रही है। पूरी भाजपा आधी आबादी से झूठ बोलने के लिए निकल पड़ी है। भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है, भ्रम फैलाने में लगी है। आप में हुई टूट की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है। एजेंसियों से दबाव डालकर लालच देकर पार्टियों को तोड़ती है।

सर्वे चुनाव नहीं जीतायेंगे: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा कि गाजीपुर में जिस गरीब की बेटी की जान गयी, उसे भाजपा नेता लालच का दबाव दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोगों के दुःख-दर्द में शामिल होती है। कोरोना के समय बड़े पैमाने पर मजदूरों की जान गयी। केवल समाजवादी पार्टी मजदूरों के घर गई और एक-एक लाख रुपये की मदद की। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते है कि महिलाएं, बेटियां भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि कार्यकर्ता और नेता सावधान रहें। सर्वे चुनाव नहीं जिताएंगे। अभी चुनाव तक बहुत सर्वे आएंगे। सर्वे कौन करा रहा है, किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बूथ पर काम करके चुनाव जिताएंगे।

Post Comment

You May Have Missed