Akhilesh Yadav ने किया भाजपा के 225 विधायकों के टिकट कटने का दावा, जानिए क्या कहा?

Akhilesh Yadav ने किया भाजपा के 225 विधायकों के टिकट कटने का दावा, जानिए क्या कहा?

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर भाजपा के मौजूदा विधायकों के टिकट कटने का दावा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा,‘सुना है इलाहाबाद की सारी सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी बदलने जा रही है, क्योंकि भाजपा को लगता है कि ये सारे विधायक केवल खाने-कमाने में लगे रहे और लोकसभा सीट हाथ से निकल गई। यही फार्मूला उप्र की उन सभी 43 लोकसभा सीटों पर लागू किया जा रहा है, जहां इंडिया गठबंधन की जीत हुई थी और बाकी उन नौ-10 सीटों पर भी जहां भाजपा हेरफेर करके सर्टिफिकेट से जीती थी, वोट से नहीं। इसका मतलब तो ये हुआ कि लगभग 225 सीटों पर प्रत्याशी बदले जाएंगे।’

सपा प्रमुख ने औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी से उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) वापस लिए जाने के बहाने यह हमला बोला है। उन्होंने लिखा, अभी हाफ हुए हैं, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो साफ हो जाएंगे। जब सारे ‘घटिया एक्सप्रेसवे’ बन गए और भ्रष्टाचार का का टारगेट पूरा हो गया तब हटाया तो क्या हटाया? इसके बाद टिकट कटने का दावा करते हुए आगे लिखा कि वैसे तो भाजपा के वर्तमान विधायक खुद भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, क्योंकि ‘पीडीए’ के सामने उनके जीतने की कोई भी उम्मीद नहीं बची है। भाजपा के मूल वोटर अब एक-चौथाई भी नहीं रह गए हैं, इसीलिए भाजपा के वर्तमान विधायक अपनी कमाई खर्च नहीं करना चाहते, क्योंकि उनको पता है कि इस बार भाजपा पक्का जाएगी और फिर कभी नहीं आएगी। विधायकों ने जनता के आक्रोश को पढ़ लिया है।

Post Comment

You May Have Missed