Akhilesh Yadav: चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है बीजेपी

‘बांटो और राज करो’ है बीजेपी की नीति, इनकी साजिश से परदा हट चुका है: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकारों को हराया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐसी-ऐसी सीटें हारी, जिसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। भाजपा बिहार की जीत को समाजवादी पार्टी की यूपी की जीत से बराबरी नहीं कर सकती है।

अखिलेश यादव बेंगलूरू पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भी सरकारी मशीनरी का बहुत दुरुपयोग किया है। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में हार और जीत दोनों से सीख मिलती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी व बिहार के लोग सबसे ज्यादा दूसरे राज्यों में परिवार से दूर रहते हैं। भाजपा सरकार पलायन रोकने के लिए काम नहीं कर रही। दस हजार रुपये देकर वोट ले लिया। अब जैसे दूसरे राज्यों में नियम बनाकर पैसा देना रोक दिया था, वैसे बिहार में भी करेंगे।

Post Comment

You May Have Missed