Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी-मायावती और राहुल-प्रियंका ने दी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई

Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी-मायावती और राहुल-प्रियंका ने दी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव का सोमवार (एक जुलाई) को जन्मदिन है। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में उनका जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उनके जन्मदिन के मौके पर सपा प्रदेश भर में पीडीए पौधरोपण अभियान शुरू कर रही है। बता दें कि अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में 1 जुलाई, 1973 को हुआ था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Birthday) को बधाई देते हुए लिखा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।

मायावती ने दी बधाई | Akhilesh Yadav Birthday

बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स के जरिए अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- समाजवादी पार्टी के प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके लंबी उम्र की शुभकामनाएं. उनके परिवारवालों को इस अवसर पर दिली मुबारकबाद।

इसके अलावा राहुल गांधी ने लिखा- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अखिलेश यादव भाई! आप स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें और पीडीए की आवाज बुलंद करते रहें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अखिलेश (Akhilesh Yadav Birthday) को बधाई देते हुए लिखा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपके सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करती हूं।

अखिलेश यादव के बारे में | Akhilesh Yadav Birthday

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई, 1973 को इटावा में हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार में हुआ था। उनका घर का नाम टीपू है। आर्मी स्कूल में उनकी शुरुआत पढ़ाई हुई है। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से बीटेक किया। राजनीति में उनकी एंट्री समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हुई। 2009 में वो पहली सांसद बने। 2012 में वो यूपी के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। वर्तमान में वे लोकसभा सांसद हैं।

Post Comment

You May Have Missed