Ajay Rai ने पीएम मोदी को लिखा पत्र-  इथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर उठाये सवाल

Ajay Rai ने पीएम मोदी को लिखा पत्र-  इथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर उठाये सवाल

Ajay Rai: कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने पेट्रोल में मिलाये जाने वाले इथेनॉल को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को तेजी से लागू किया जा रहा है तथा भविष्य में E85 और E100 जैसे उच्च इथेनॉल मिश्रित ईंधनों की दिशा में भी नीति बनाई जा रही है। यह केवल एक तकनीकी परिवर्तन नहीं है, बल्कि ऐसा निर्णय है जिसका प्रभाव आने वाले वर्षों में करोड़ों भारतीय परिवारों, देश की अर्थव्यवस्था, जल संसाधनों, कृषि, परिवहन व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं की जीवनभर की बचत पर पड़ने वाला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि देश में 35 करोड़ से अधिक पंजीकृत वाहन हैं, जिनमें अधिकांश मध्यमवर्गीय परिवारों, किसानों, छोटे व्यापारियों, टैक्सी एवं ऑटो चालकों के हैं। अधिकांश नागरिक एक बार वाहन खरीदने के बाद 10 से 20 वर्षों तक उसी का उपयोग करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हमारे देश की करोड़ों जनता बार बार अपने वाहन बदल सकती है? प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि करोड़ों भारतीयों से बार-बार नया वाहन खरीदने की अपेक्षा करना न्यायसंगत है? यह केवल तकनीकी परिवर्तन नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की आर्थिक सुरक्षा और उनकी जीवनभर की पूँजी का प्रश्न है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से पूछा सवाल

यदि E20,  E85 और E100 पूरी तरह सुरक्षित एवं भविष्य के सर्वोत्तम ईंधन हैं, तो उनसे संबंधित सभी स्वतंत्र वैज्ञानिक अध्ययन, परीक्षण रिपोर्ट और दीर्घकालिक इंजन परीक्षण सार्वजनिक क्यों नहीं किए जाते हैं? और यदि सभी वाहन समान रूप से उपयुक्त हैं, तो E20 Compatible, Flex Fuel, E85 Compatible,  E85 Compatible तथा E100 Compatible जैसी अलग-अलग श्रेणियां बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? अजय राय ने पत्र के माध्यम से  सवाल पूछा है कि इससे ईंधन की गुणवत्ता, माइलेज और उपभोक्ता का अधिकार क्या प्रभावित नहीं होगा? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देते समय यह कहा गया था कि इससे ईंधन सस्ता होगा और उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। किंतु आज इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी मूल्य पर उपलब्ध है।

Post Comment

You May Have Missed