कानपुर गैंगरेप पीड़िता के पिता से मिले अजय राय, पूछा- सरकार क्या छिपाना चाह रही?
कानपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय बुधवार (14 जनवरी) को अचानक कानपुर पहुंचे और सचेंडी में गैंगरेप पीड़िता के घर आए। यहां पीड़िता के पिता से बात की। उन्हें पिता के कंधे पर हाथ रखकर भरोसा दिया कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
इस दौरान अजय राय ने कहा कि 14 वर्षीय लड़की के साथ एक दरोगा ने दुष्कर्म किया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा को भागने का मौका दिया। पुलिस का आदमी है, कहां भाग कर जाएगा। पुलिस ही आरोपी दरोगा को बचा रही है। पुलिस ने हमारे आने से पहले पीड़ित बिटिया को हटा दिया। पुलिस जबरदस्ती बिटिया को ले गई। कहीं बिठा रखा है। सरकार क्या छिपाना चाह रही है।
योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त
उधर, पिता ने कहा कि सुबह करीब 9 बजे थाने से पुलिस आई। कोर्ट में बयान कराने कि बात कहकर बिटिया को लेकर गई। उसका भाई भी साथ में गया। अजय राय ने कहा कि केवल दिखावे के लिए आरोपी पर इनाम घोषित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ये रक्षक अब पूरी तरह भक्षक बन गए हैं। योगी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
योगी सरकार का खौफ देखिए! जिस 14 साल की मासूम बच्ची के साथ पुलिसवाले ने अपने साथी के साथ मिलकर रेप किया।
आज उसी पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी के पहुंचने से पहले पीड़िता और उसके भाई को ही घर से उठवा लिया।
लेकिन कांग्रेस डिगने वाली नहीं है, प्रदेश अध्यक्ष… pic.twitter.com/wpw8t8vjJp
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 14, 2026
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सोचिए, आज प्रदेश की कानून व्यवस्था कहां चली गई है। इस पीड़ित परिवार का मकान आप देख लीजिए, न घर है, न खेत है। गांव में न सड़क है, न बिजली है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। पीड़िता का घर बनवाया जाए। जमीन दी जाए।
दरोगा के घर बुलडोजर कब चलेगा?
अजय राय ने कहा, बिटिया को सरकार न्याय दे। दरोगा की तत्काल गिरफ्तारी हो। सरकार दरोगा को संरक्षण दे रही है। बुलडोजर एक्शन हो, दरोगा के घर बुलडोजर कब चलेगा। कोडीन कफ सिरप वालों के घर बुलडोजर कब चलेगा। सभी आरोपियों के घर बुलडोजर चल रहा है तो ये क्यों बचे हैं।
कानपुर की घटना ने योगी सरकार के 'जंगलराज' की पोल खोल दी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी ने स्पष्ट किया है कि आरोपी दरोगा फरार नहीं हुआ, उसे 'फरार करवाया गया है'।
रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं, और सरकार तमाशबीन बनी बैठी है।
कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी… pic.twitter.com/aPQKU2GMkn
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 14, 2026
दरोगा की चिट्ठी पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य ने मुख्यमंत्री और कानपुर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। इस पर अजय राय ने कहा, जब आरोपी खुद इस मामले में सफाई दे रहा है, तो इससे साफ है कि सरकार और प्रशासन उसे बचाने में लगे हैं। फिलहाल पीड़िता को पुलिस घर से लेकर गई है। पीड़िता का भाई घर पर मौजूद नहीं है, जबकि पिता घर पर ही मौजूद हैं।
CM ने नाराजगी जताई, दरोगा की तलाश, एक आरोपी अरेस्ट
इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। अफसरों को फटकार लगाई है। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी दरोगा को अरेस्ट करके जेल भेजा जाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। एक आरोपी शिवबरन अरेस्ट किया जा चुका है।



Post Comment