Ajay Rai: ‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा’ निकालेगी कांग्रेस, सहारनपुर से होगी शुरुआत  

Ajay Rai: ‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा’ निकालेगी कांग्रेस, सहारनपुर से होगी शुरुआत  

Ajay Rai: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है। अजय राय ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश का किसान और नौजवान पूरी तरह से त्रस्त है। एक तरफ देश का किसान लगातार आर्थिक संकट, बढ़ती लागत और फसलों के उचित मूल्य न मिलने की समस्या से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। किसान देश की रीढ़ है तो युवा भविष्य। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस इन दोनों के हितों को संरक्षित करने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में आगामी एक मई से सहारनपुर से दिल्ली तक ‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा’ निकाली जाएगी। इस यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम जोन करेगा एवं उप्र किसान कांग्रेस पश्चिम जोन का सहयोग रहेगा।

किसानों और युवाओं की समस्याओं को मिलेगा मंच

बता दें कि एक मई को सहारपुर से शुरू होकर यह यात्रा मुजफ्फरनगर, बागपत गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, गौतमबुद्धनगर होते हुए दिल्ली में समाप्त होगी। इस यात्रा के जरिए युवाओं को संगठित कर प्रदेश सरकार की कुनीतियों के खिलाफ एक वृहद आंदोलन करना है। इस यात्रा के दौरान रूट में आने वाले जनपदों में वहां के किसानों और युवाओं की समस्याओं को उठाया जाएगा। मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ में गन्ना न्याय पंचायतों का आयोजन किया जायेगा, स्मार्ट मीटर का विरोध होगा, सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर में खाद-बीज जनसुनवाई की जाएगी और मनरेगा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। अलीगढ़ में छात्र आंदोलन और रोजगार संवाद होगा तो मथुरा में दुग्ध किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। नोएडा-गाजियाबाद में रोजगार चौपालों का आयोजन होगा।

Post Comment

You May Have Missed