मोदी सरकार 3.0 के शपथ के बाद शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर, सेंसेक्स 77000 और निफ्टी पहुंचा 23400 के पार

मोदी सरकार 3.0 के शपथ के बाद शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर, सेंसेक्स 77000 और पहुंचा निफ्टी 23400 के पार

नई दिल्‍ली: नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) शाम को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए इतिहास रच दिया। वहीं, सोमवार को शेयर मार्केट में सकारात्मक शुरुआत हुई और प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। इससे पहले पहली बार सेंसेक्स 77000 के पार पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी पहली बार 23400 के पार पहुंचने में सफल रहा।

हालांकि, ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी। इससे सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 61.05 (0.07%) अंक फिसलकर 76,601.96 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 13.31 (0.06%) अंक टूटकर होकर 23,276.85 के स्तर पर पहुंच गया।

सोमवार को ऐसा रहा सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर, सेंसेक्स 77000 और पहुंचा निफ्टी 23400 के पार

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर, सेंसेक्स 77000 और पहुंचा निफ्टी 23400 के पार

रिलायंस और एक्सिस बैंक से सेंसेक्स में मजबूती

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स को रिकॉर्ड हाई तक पहुंचाने में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एससीबाआई और कोटक महिद्रा बैंक का सबसे अधिक योगदान रहा। दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों ने इंडेक्स पर दबाव बनाया। दूसरी ओर, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों ने इंडेक्स पर दबाव बनाया।

निफ्टी आईटी को छोड़कर सभी इंडेक्स सोमवार को बढ़त के साथ खुले। निफ्टी आईटी में शुरुआती कारोबार के दौरान 0.9% की गिरावट दिखी। यह गिरावट अमेरिका में मासिक रोजगार के मजबूत आंकड़े सामने आने आने के बाद दिखी। इन आंकड़ों से इस बात का अंदेशा बढ़ा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने में और समय ले सकता है।

Post Comment

You May Have Missed