लखनऊ में AAP ने लगाए ‘चंदा चोर पार्टी का प्रवेश वर्जित’ के पोस्टर, नितिन नवीन बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बीच लखनऊ में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर रविवार (05 जुलाई) को एक पोस्टर लगाया गया। पोस्टर पर लिखा है- ‘चंदा चोर पार्टी का प्रवेश वर्जित है।’
इस बीच, आज पुलिस अयोध्या जेल में आरोपियों रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय से पूछताछ कर सकती है। अविनाश शुक्ला और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से जेल में पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
भाजपा अध्यक्ष बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शनिवार को पहली बार बयान दिया। उन्होंने लखनऊ में कहा- ‘जो हुआ, वह गलत है। इससे जनता में गलत संदेश गया है। यह विपरीत परिस्थिति है और विपक्ष को मुद्दा मिल गया है। प्रदेश सरकार कार्रवाई कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’
सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने पर SIT 15 जुलाई के बाद FIR दर्ज करा सकती है। मुकदमे में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को आरोपी बनाया जा सकता है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान आया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- ‘कल RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबोले का एक बयान आया था, आप वो देख लें।’
#WATCH | नागपुर, महाराष्ट्र: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "कल (RSS महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले का एक बयान आया था, आप वही देखें…" pic.twitter.com/IBxyWRopLP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
ट्रस्ट की बैठक से पहले अयोध्या पहुंचे कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक से पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज शनिवार देर शाम अयोध्या पहुंच गए। आज गोविंद गिरी महाराज ट्रस्ट के पदाधिकारियों, संत-महात्माओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में राम मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों, व्यवस्थाओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
दिल्ली आप अध्यक्ष बोले- विहिप परेशान है कि चोरी की बात पूरे देश में हो रही
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने VHP के अंतरष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार की तरफ से पत्र लिखकर विपक्षी नेताओं के आरोपों की जांच की मांग पर कहा- इससे ये बात साफ है कि विश्व हिंदू परिषद परेशान है कि चोरी की बात पूरे देश में की जा रही है। यदि उनकी नीयत साफ होती तो वे कहते कि VHP के अंदर कई लोग हैं, जो इस बारे में बताना चाहते हैं, क्योंकि उन्हीं की संस्था से जुड़े लोग इस ट्रस्ट में शामिल थे। लेकिन, एक भी गवाह उन्होंने पेश नहीं किया। इसका मतलब आलोक कुमार ने सरेंडर कर दिया है। वे खुद मानकर बैठ गए हैं कि उनकी पार्टी के लोग चोरी के विषय में गवाह नहीं बनेंगे।
मौलाना साजिद रशीदी बोले- चंपत राय और VHP को बचाया जा रहा
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा- राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत से ही विश्व हिंदू परिषद शक के घेरे में रही है। रथ यात्रा के दौरान 1,400 करोड़ रुपये जमा किए गए थे, लेकिन इसका कभी कोई सही हिसाब-किताब नहीं दिया गया। अब, जब राम मंदिर मामले में चंपत राय की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि VHP को क्लीन चिट देने और चंपत राय को बेगुनाह साबित करने की कोशिशें की जा रही हैं।
#WATCH | Delhi: All India Imam Association President, Maulana Sajid Rashidi says, "… The Vishwa Hindu Parishad has been under suspicion ever since the Ram Temple movement began. Rs1,400 crore was collected during the time of Rath Yatra, but no proper account has ever been… pic.twitter.com/H1PgKhYlew
— ANI (@ANI) July 5, 2026
बिहार भाजपा अध्यक्ष बोले- गड़बड़ी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- राम मंदिर में जो गड़बड़ियां हुई हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है कि जिन लोगों ने गड़बड़ियां की हैं, किसी भी हालत में उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। गिरफ्तारियां हुईं, कमेटी का गठन हुआ, पूरे देश और विश्व के कई देशों में सनातन धर्म के मानने वाले लोगों के लिए भगवान श्री राम का मंदिर आस्था का प्रतीक है।
#WATCH | पटना | बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "राम मंदिर चंदे में जो गड़बड़ियां हुई है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है कि जिन लोगों ने गड़बड़ियां की हैं, किसी भी हालत में उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। गिरफ्तारियां हुई, कमेटी का गठन हुआ,… pic.twitter.com/F1zKIJ5lFj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
उन्होंने कहा कि कांग्रेस या अन्य दल जो कुछ बोलते हैं, इन्होंने भगवान श्री राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगाया था। राहुल गांधी, इनके सर्वोच्च नेता आज तक राम मंदिर नहीं गए। जिनके सर्वोच्च नेता आज तक राम मंदिर नहीं गए, वे प्रश्न उठाते हैं। सरकार का संकल्प है कि दोषियों को सजा होगी।
भाजपा नेता बोले- राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले राजनीति कर रहे
भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने राम मंदिर चोरी पर कहा- जब से यह मामला सरकार के संज्ञान में आया है, सरकार इसे लेकर अत्यंत गंभीर है। सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सक्रियता से काम किया है। चाहे SIT हो, जांच हो, कार्रवाई हो, गिरफ्तारियां हो, सब की गई है। सरकार की मंशा स्पष्ट है।
#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने राम मंदिर में कथित चंदा गबन मामले पर कहा, "जब से यह मामला सरकार के संज्ञान में आया है, सरकार इसे लेकर अत्यंत गंभीर है। सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ इसमें सक्रियता से काम किया है। चाहे SIT हो, जांच हो, कार्रवाई हो,… pic.twitter.com/HS8dYHGWQA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
उन्होंने कहा कि कानून का शासन सर्वोच्च है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि विपक्ष के कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। कारसेवकों पर गोली चलाने वाले, भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाले आज इसे राजनीति का मुद्दा बना रहे हैं। यह रामभक्त देख रहे हैं, देश देख रहा है।
शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ट्रस्ट को भंग करना जरूरी
शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कहा- यह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। इतने बड़े धोखे के बाद, इस ट्रस्ट को भंग करना जरूरी है। तभी मुझे लगता है कि राम मंदिर में हुई चोरी के मामले में न्याय हो पाएगा। इस ट्रस्ट के सभी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने राम मंदिर में कथित चंदा गबन मामले पर कहा, "यह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है; इतने बड़े धोखे के बाद, इस ट्रस्ट को भंग करना ज़रूरी है—तभी मुझे लगता है कि राम मंदिर में हुई चोरी के मामले में न्याय हो पाएगा… इस ट्रस्ट के… pic.twitter.com/OdE8VZfZIl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
जो लोग अभी हिरासत में हैं, वे तो बस छुटभैया हैं, जो किसी की निगरानी में काम कर रहे थे। कौन थे, जिनकी निगरानी में यह काम हो रहा था, कौन थे, जिनके सरंक्षण में हो रहा था? इसकी जांच से SIT बच रही है, क्योंकि इसमें बड़े नाम है।
बृजभूषण बोले- …इसीलिए मैं आज तक राममंदिर दर्शन करने नहीं गया
पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि मुझे जो बोलना है, मैं पहले बोल चुका हूं। जब संसार में कोई नहीं बोला था। तब मैं 4 साल पहले बोल चुका हूं। इसलिए आज तक मैं राम जन्मभूमि दर्शन करने नहीं गया क्योंकि यहां पहले दिन से खेल चल रहा था।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर चंदे के विवाद पर कहा, "मुझे जो बोलना है, मैं पहले बोल चुका हूं और जब कोई नहीं बोला था संसार में, चार साल पहले बोल चुका हूं। इसलिए आज तक मैं राम जन्मभूमि दर्शन करने नहीं गया,… pic.twitter.com/m4tDHERRvk
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 4, 2026



Post Comment