AAP News: संजय सिंह ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए वेतन किया दान
– अरविंद केजरीवाल की अपील पर संजय सिंह ने पंजाब के वित्त मंत्री को दो लाख रुपए का चेक सौंपा
AAP News: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में दान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील पर अमल करते हुए संजय सिंह ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दो लाख रुपए का चेक सौंपा। इससे पार्टी का बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का संकल्प और मजबूत हुआ है।
संजय सिंह ने हरपाल सिंह चीमा को चेक सौंपते हुए एक्स पर तस्वीर साझा कर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील पर एक महीने का वेतन यानी दो लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सौंपा। पार्टी ने यह भी ऐलान किया है कि दिल्ली, गुजरात, कश्मीर, गोवा और अन्य राज्यों के सभी सांसद और विधायक अपने एक महीने का वेतन पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी की अपील पर एक माह की सैलरी का चेक (2 लाख रू) मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष के लिए वित्त मंत्री @HarpalCheemaMLA जी को सौंपा। pic.twitter.com/fjSkNYcjDZ
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 13, 2025



Post Comment