Aaj Ka Mausam: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानिए यूपी का मौसम
Weather Forecast Update: देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, आज उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और आंधी की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में हीटवेव का खतरा बना हुआ है। दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली राहत मिलेगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 मई से लू की शुरुआत हो सकती है। आज हल्की बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) की संभावना है। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है, मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी चेतावनी भी जारी की है।
बिहार के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट
बिहार के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूर्वी चंपारण, नवादा, जमुई, बांका, शिवहर, मधुबनी में लू की स्थिति बन सकती है।



Post Comment