दिल्ली कूच के लिए 101 किसानों का जत्‍था पैदल होगा रवाना, विपक्ष ने भाजपा को ठहराया जिम्‍मेदार  

दिल्ली कूच के लिए 101 किसानों का जत्‍था पैदल होगा रवाना, विपक्ष ने भाजपा को ठहराया जिम्‍मेदार  

शंभू/खनौरी बॉर्डर: पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर से शुक्रवार (6 नवंबर) को किसान दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि, हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना परमिशन के किसान दिल्ली नहीं जा पाएंगे। अभी तक किसानों को कोई परमिशन नहीं मिली है। किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर रवाना होगा। इन किसानों को पंडाल में बैठाया गया है। जहां इन्हें नमक दिया जा रहा है, जिससे अगर उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए तो सांस लेने में दिक्कत ना हो।

दरअसल, आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में अगर नमक खाते हैं तो राहत मिलती है। उधर पंजाब सरकार ने शंभू बॉर्डर पर एंबुलेंस तैनात कर दी है। वहीं, इसे लेकर हरियाणा और पंजाब पुलिस अलर्ट है। शंभू बॉर्डर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहां नए सिरे से बैरिकेडिंग की गई। जाली, कैमरे और लाउडस्पीकर तक लगाए। अंबाला जिले और खनौरी बॉर्डर पर BNS की धारा 163 (पहले धारा 144) लागू है।

शिवसेना सांसद प्रियंका बोलीं- भाजपा किसानों को अनदेखा कर रही

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसान संघर्ष कर रहे हैं और भाजपा उन्हें अनदेखा कर रही है। भाजपा एक किसान विरोधी सरकार है। यहां तक ​​कि भारत के उपराष्ट्रपति ने भी सार्वजनिक रूप से कृषि मंत्री को फटकार लगाई है कि उन्हें किसानों से किए गए वादों और प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरना चाहिए।

कांग्रेस सांसद प्रमोद बोले- सरकार किसानों की मांगें पूरी करे

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, दिल्ली बॉर्डर पर 700 किसानों के बलिदान के बाद कृषि मंत्री और किसानों के बीच समझौता हुआ। न्यूनतम समर्थन मूल्य की संवैधानिक गारंटी नहीं दी गई है। यह वादाखिलाफी है…उत्तर प्रदेश के किसान जो दिल्ली आना चाहते हैं, उनकी मांगें जायज हैं…सरकार को किसानों की सभी मांगें पूरी करनी चाहिए।

दिल्ली जाने का आज से अच्छा दिन नहीं हो सकता- सुरजीत सिंह फूल

दिल्ली कूच के लिए तैयार किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा है कि हम हर तरह से तैयार हैं। हमारे गुरुओं ने दिल्ली की हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अपने आप को कौम के लिए समर्पित कर दिया था। आज किसान भी उसी स्थिति में हैं। आज हमारे गुरु साहिब का शहीदी दिवस भी है, तो ऐसे में दिल्ली जाने का आज से अच्छा दिन नहीं हो सकता।

Post Comment

You May Have Missed