उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Cold in UP, Fog in UP, Indian Meteorological Department, Rain in UP, Snowfall in Himachal Pradesh, Snowfall in Jammu and Kashmir, UP Meteorological Department, UP News, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, भारतीय मौसम विभाग, यूपी में कोहरा, यूपी में ठंड, यूपी में बारिश, यूपी मौसम विभाग, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
Shailendra Singh
0 Comments
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, UP के 19 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
नई दिल्ली/लखनऊ: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल के हंसा में 2.5 सेमी, जबकि काजा सहित अन्य इलाकों में भी 5 से 6 सेमी बर्फबारी हुई। यहां बुधवार को भी बर्फबारी की संभावना है। कुकमसेरी में रात का तापमान -5.6°C दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला पास जैसे ऊंचे इलाकों में मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपुरा रोड, सेमथान-किश्तवाड़, मुगल रोड बंद हो गए। यहां बर्फ हटाने का काम जारी है। वहीं, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है।
यूपी के 39 जिलों में घना कोहरा
उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में घना कोहरा भी देखने को मिला है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक घट गई। सर्द हवाओं के कारण यहां ठंड का असर भी बना हुआ है। फतेहपुर राज्य में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान 7.2°C दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। 39 मौसम विभाग के अनुसार, 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
पूर्वांचल में साफ रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वांचल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यहां मध्यम कोहरा छाने के साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की उम्मीद है। 23 जनवरी को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। इससे पूरे यूपी के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। अब पछुआ हवाएं थम चुकी हैं। पुरवाई के असर से प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे की संभावना है।
23 जनवरी को चार राज्यों में घना कोहरा
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा।
- हिमाचल प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश की संभावना।



Post Comment