उत्तर प्रदेश
राजनीति
CM Yogi Adityanath, Gautam Adani, Mahakumbh, Mahakumbh 2025, Mahakumbh 2025 Update, Mahakumbh Mela 2025, Mahakumbh Shahi Snan 2025, Mahakumbh Updates, Naga Sadhu, PM Modi, Prayagraj Kumbh Mela 2025, Prayagraj Mahakumbh 2025, प्रयागराज महाकुंभ 2025, महाकुंभ 2025, योगी कैबिनेट बैठक, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
Mahakumbh 2025 Update: अमावस्या और बसंत पंचमी पर 29 ट्रेन निरस्त, कल कुंभ में कैबिनेट बैठक करेंगे सीएम योगी
प्रयागराज: संगम नगरी में आयोजित महाकुंभ का मंगलवार (21 जनवरी) को 9वां दिन है। संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। आज भी करीब साढ़े 16 लाख लोगों ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि 1 फरवरी को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में आएंगी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम के घाट पर पवित्र डुबकी लगाई। pic.twitter.com/rw0eveLZhY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2025
वहीं, महाकुंभ में ATS ने गंगाजल की जांच शुरू कर दी है। पहले भी संगम पर पानी की जांच रोज कराई जाती रही है। हालांकि, अब इसमें ATS और डॉक्टर्स की टीम शामिल की गई है।

अमावस्या और बसंत पंचमी पर 29 ट्रेन निरस्त
महाकुंभ मेले के दो बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के मौके पर रेलवे ने प्रयागराज आने वाले यात्रियों की राह मुश्किल कर दी है। अचानक लंबी दूरी की 29 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। निरस्त किए जाने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। चर्चा इस बात की है कि मकर संक्राति पर ज्यादा भीड़ हो जाने की वजह से सैकड़ों की संख्या में ऐसे यात्री जिनका तमाम ट्रेनों में आरक्षण था, वह शहर के तमाम स्थानों पर नो एंट्री की वजह से प्रयागराज जंक्शन नहीं पहुंच सके। अब मौनी अमावस्या पर मकर संक्रांति के मुकाबले दो गुनी भीड़ आने का अनुमान है। ऐसे में रेलवे का रूटीन की जगह ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने पर जोर है। मौनी अमावस्या पर लंबी दूरी की 18 और बसंत पंचमी पर 11 नियमित ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
कल कैबिनेट मीटिंग, आज मंत्रियों का होगा जमावड़ा
महाकुंभ में मंगलवार (21 जनवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक लेंगे। इस बैठक में शामिल लेने के लिए कई मंत्री आज पहुंच रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल पहुंचेंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, रामकेश निषाद पहले से यहां मौजूद हैं।
महाकुंभ में 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और बढ़े 100 जवान
महाकुंभ में रविवार शाम आग के बाद सोमवार को डीजी फायर सर्विस अविनाश चंद्रा ने घटनास्थल देखा। महाकुंभ के लिए 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 100 फायर कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके पर हीटर, ब्लोअर, इमर्शन रॉड व इलेक्ट्रिक केतली के अवशेष मिले हैं। हर सेक्टर में दो प्रवर्तन टीमें लगाकर इनकी जांच कराई जाएगी। प्रतिबंधित सामान मिलने पर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।



Post Comment