यूपी के 60 जिलों में कोहरा, 17 जनपदों में बारिश का अलर्ट; चार शहरों में 8वीं तक स्कूल बंद

यूपी के 60 जिलों में कोहरा, 17 जनपदों में बारिश का अलर्ट; चार शहरों में 8वीं तक स्कूल बंद

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शनिवार सुबह से 60 जिलों में कोहरा छाया है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं और विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। कोहरे के चलते कानपुर में 36, वाराणसी में 9 और आगरा में 10 ट्रेनें लेट आईं। ठंड को देखते हुए कानपुर, मेरठ, आगरा और वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने आज भी 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार को इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में मौसम बदलेगा। लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होगा।

22 जनवरी से बढ़ेगी ठंड

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी के पूर्वी क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। आने वाले 48 घंटे में पूर्वी यूपी में लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होगा। पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट है। 22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय हो रहा है, जिससे ठंड थोड़ी बढ़ेगी।

यूपी में तीन दिनों तक मौसम का अनुमान

  • 18 जनवरी- उत्‍तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 50-100 मीटर तक दर्ज की जाएगी।
  • 19 जनवरी- पूरे प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। विजिबिलिटी 200-300 मीटर तक दर्ज की जाएगी।
  • 20 जनवरी- सुबह-शाम कुछ जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 300-500 मीटर तक दर्ज की जाएगी।
Previous post

प्रयागराज महाकुंभ में ब्लास्ट की धमकी, आधी रात तक चला सर्च ऑपरेशन; पकड़े गए 18 संदिग्ध

Next post

लखनऊ: तीन जोन में मिले बाघ के पैरों के निशान, ‘नो-गो जोन’ घोषित; 12 से ज्‍यादा गांवों में स्कूल-कोचिंग बंद

Post Comment

You May Have Missed