देश-दुनिया
राजनीति
स्पोर्ट्स
Gukesh D, Harmanpreet Singh, Khel Ratna, Khel Ratna 2024 Update, Khel Ratna Awards 2024, Manu Bhaker, President Droupadi Murmu, केंद्रीय खेल मंत्रालय, गुकेश डी, डी गुकेश, प्रवीण कुमार, मनु भाकर, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024, हरमनप्रीत सिंह
Shailendra Singh
0 Comments
शूटर मनु भाकर और चेस वर्ल्ड चैंपियन गुकेश सहित चार को खेल रत्न, 34 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड
नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार (17 दिसंबर) को किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। उनके अलावा ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पेरिस पैरालिंपिक्स में जेवलिन का गोल्ड जीतने वाले नवदीप सहित 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। इनमें 17 पैरा-एथलीट हैं, जबकि 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला।
पेरिस ओलिंपिक में मनु ने जीते थे डबल मेडल
मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर में पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल ओलिंपिक मेडल जीते थे। वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।

18 साल के गुकेश शतरंज के नए वर्ल्ड चैंपियन
18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में 11 दिसंबर को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से फाइनल में हराया। इतनी कम उम्र में खिताब जीतने वाले गुकेश दुनिया के पहले प्लेयर बने हैं। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था।
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलिंपिक में जीता ब्रॉन्ज
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, हरमनप्रीत तीन बार FIH अवॉर्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीते हैं।

प्रवीण ने ऊंची कूद में रिकॉर्ड के साथ जीता था पैरालिंपिक गोल्ड
प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया था। टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण ने T64 स्पर्धा में अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2.08 मीटर की ऊंचाई लांघकर इतिहास में नाम दर्ज कराया।

पिछले साल 26 खिलाड़ियों को मिला था अर्जुन पुरस्कार
पिछले साल क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला था, जबकि 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था। बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था।



Post Comment