उत्तर प्रदेश
राजनीति
Maha Kumbh, Maha Kumbh 2025, Maha Kumbh 2025 Royal Bath, Prayagraj Maha Kumbh, Prayagraj Maha Kumbh 2025, Prayagraj Maha Kumbh 2025 Royal Bath, Prayagraj News, Royal Bath 2025, UP News, प्रयागराज महाकुंभ, प्रयागराज महाकुंभ 2025, प्रयागराज महाकुंभ 2025 शाही स्नान, महाकुंभ, महाकुंभ 2025, महाकुंभ 2025 शाही स्नान, शाही स्नान 2025
Shailendra Singh
0 Comments
Maha Kumbh 2025: पहले शाही स्नान में 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, वापसी के लिए स्टेशनों पर लगी भीड़
Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का पहला अमृत (शाही) स्नान मंगलवार (14 दिसंबर) को लगभग 12 घंटे बाद खत्म हो गया। जूना अखाड़ा सहित सभी 13 अखाड़ों के संत स्नान कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 2.5 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से लगातार फूल बरसाए जा रहे हैं।
वहीं, स्नान के बाद लोगों ने प्रयागराज से लौटना शुरू कर दिया है। इससे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़ हो गई है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं है। लोगों को हॉल में रोक लिया जा रहा है। आने वाली ट्रेन के हिसाब से ही प्लेटफार्म पर भेजा जा रहा है।
रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़
महाकुंभ में स्नान करने के लिए अभी भी श्रद्धालुओं का तांता लगा है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं है। आने वाली ट्रेन के हिसाब से ही लोगों को प्लेटफार्म पर भेजा जा रहा है। जिससे ज्यादा भीड़ न होने पाए। दोपहर से ही यह व्यवस्था की गई है। लोगों को हॉल में रोक लिया जा रहा है।

आज 2 करोड़ लोगों ने स्नान किया- मुख्यमंत्री के सलाहकार
सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि साल 2019 का कुंभ प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी की व्यवस्थाओं के आधार पर बहुत अच्छा हुआ था, जिसमें 25 करोड़ से अधिक लोग आए थे। कल करीब डेढ़ करोड़ और आज अभी तक 2 करोड़ लोग महाकुंभ में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री हर घंटे महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हमारा मानना है कि इस बार 50 करोड़ से भी अधिक लोग महाकुंभ में आएंगे।
स्नान करके वाकई जीवन सफल हो गया- लोक गायिका मालिनी अवस्थी
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि आज संक्रांति के दिन जब हमने संगम में डुबकी लगाई तो अद्भुत लगा। वाकई जीवन सफल हो गया। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, ठहरने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं, शौचालय और वस्त्र बदलने के लिए बहुत अच्छे बूथ हैं। सुरक्षा और सफाई दोनों ही हैं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि महाकुंभ में जरूर आएं।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने #MahaKumbh2025 पर कहा, "…आज संक्रांति के दिन जब हमने संगम में डुबकी लगाई तो अद्भुत लगा… वाकई जीवन सफल हो गया… व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, ठहरने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं, शौचालय और वस्त्र बदलने के लिए बहुत… pic.twitter.com/wfIImuaJLv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2025
इस बार कुंभ का अनुभव अलग, एक नया शहर बसा है- साध्वी निरंजन ज्योति
बीजेपी नेता साध्वी निरंजन ज्योति कहती हैं- मैं 1982 से कुंभ मेले में आती रही हूं। इस बार का अनुभव बहुत अलग है। एक नया शहर बसा है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि 144 साल में एक बार होने वाले इस आयोजन का हिस्सा बन पाए हैं।
#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj: BJP leader Sadhvi Niranjan Jyoti says, "I have been attending the Kumbh Mela since 1982… This time the experience is very different. A new city has been set up… We are extremely fortunate to be able to be part of this once in 144 years… pic.twitter.com/Y55vM1WqgX
— ANI (@ANI) January 14, 2025
कथा वाचक जया किशोरी ने कहा- मैं चाहूंगी कि हर व्यक्ति महाकुंभ के दर्शन करे
कथा वाचक जया किशोरी ने कहा कि सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं पहली बार कुंभ में स्नान के लिए आई हूं। मैं चाहूंगी कि देश का हर व्यक्ति महाकुंभ के दर्शन कर सके। हम अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कार दुनिया को दिखा रहे हैं, जिससे युवा आकर्षित हो और उनका ध्यान भगवान और भक्ति से जुड़ सके।
#WATCH प्रयागराज: कथा वाचक जया किशोरी ने महाकुंभ मेला 2025 पर कहा, "सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं पहली बार कुंभ में स्नान के लिए आई हूं… मैं चाहूंगी कि देश का हर व्यक्ति महाकुंभ के दर्शन कर सके… हम अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कार दुनिया… pic.twitter.com/iqqdprQJLA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2025
पहली बार अंडर वाटर ड्रोन तैनात
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पहली बार ‘अंडर वाटर ड्रोन’ तैनात किया गया है, जो 24 घंटे पानी के अंदर हर गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम है। पानी के अंदर बेहद तेज गति से काम करने वाले इस ड्रोन की सबसे खास बात यह है कि यह अंधेरे में भी लक्ष्य पर सटीक नजर रखने और पानी के नीचे 100 मीटर गहराई तक टोह लेने में सक्षम है।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #महाकुंभ2025 में निगरानी और बचाव कार्यों के लिए अंडरवाटर ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह ड्रोन तकनीक अंडरवाटर बचाव कार्यों में माहिर है।
(सोर्स: UP पुलिस) pic.twitter.com/xESkro9q1c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2025



Post Comment