यूपी के 50 शहरों में कोहरा, गाजियाबाद में हुई बारिश; शीतलहर के चलते बढ़ी गलन 

यूपी के 50 शहरों में कोहरा, गाजियाबाद में हुई बारिश; शीतलहर के चलते बढ़ी गलन 

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कोहरे के साथ अब शीतलहर शुरू होने से गलन भी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव (आग) का सहारा ले रहे हैं। 50 जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर रह गई है। गाजियाबाद में देर रात 2 घंटे बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार (9 नवंबर) को भी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

रविवार की बात करें तो मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.4°C पहुंच गया। इससे ठंड ने 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2020 में न्यूनतम तापमान 6.1°C दर्ज किया गया था। लखनऊ में हल्का कोहरा छाया है। सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

यूपी के 50 शहरों में कोहरा, गाजियाबाद में हुई बारिश; शीतलहर के चलते बढ़ी गलन 

बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बारिश हो सकती है। इससे से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन रात के पारे में 2 से 3 डिग्री तक उछाल देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद मंगलवार से न्यूनतम पारे में फिर से गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

दिसंबर के आखिरी हफ्ते होंगे कोल्ड डे

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफानों के कारण यूपी का मौसम मई से असंतुलित चल रहा है। बारिश भी कम हुई है। सर्दी के स्थान पर गर्मी जैसा एहसास हो रहा है। 12 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में 3 दिन इस बार कोल्ड-डे रहने के आसार हैं।

Previous post

जम्मू-कश्मीर में 9 जगह पारा माइनस में, हिमाचल में बर्फबारी, 14 दिसंबर से उत्तर भारत में पड़ सकती है तेज ठंड

Next post

13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को पूरे होंगे 3 साल, 24 घंटे का होगा विशेष महारुद्राभिषेक

Post Comment

You May Have Missed