J&K: अखनूर में 27 घंटे के बाद एनकाउंटर खत्म, आर्मी एंबुलेंस पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर

J&K: अखनूर में 27 घंटे के बाद एनकाउंटर खत्म, आर्मी एंबुलेंस पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ 27 घंटे बाद मंगलवार (29 अक्‍टूबर) को लगभग 10 बजे समाप्‍त हो गया। एलओसी के पास भट्टल इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। कल एक आतंकवादी का शव मिला था, आज दो और टेररिस्ट के शव रिकवर किए गए हैं।

सोमवार सुबह लगभग 7:26 बजे इन आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर हमला किया था। इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। हमले के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद तीन आतंकियों को ढेर किया था।

मुठभेड़ में K9 फैंटम डॉग शहीद

एनकाउंटर में सेना के K-9 स्क्वॉड के डॉग फैंटम को भी गोली लगी। फैंटम डॉग भी शहीद हो गया। जम्मू के डिफेंस PRO ने कहा कि हम अपने डॉग फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। हमारे सैनिक जब फंसे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंच रहे थे, तब फैंटम ने दुश्मन की गोलीबारी को झेला, जिससे वह घायल हो गया था। बाद में फैंटम ने दम तोड़ दिया। उसका साहस, वफादारी और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

मंदिर में मोबाइल ढूंढ रहे थे आतंकवादी

सुरक्षाबलों ने बताया कि आतंकवादी भट्‌टल इलाके में जंगल से लगे शिव आसन मंदिर में एक मोबाइल ढूंढ रहे थे। उन्हें किसी को कॉल करनी थी। इसी दौरान आर्मी की एंबुलेंस गुजरी और आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकवादी पिछली रात बॉर्डर पार करके अखनूर में आए थे।

Post Comment

You May Have Missed