UP Ka Mausam: दो दिन बाद फिर शुरू होगा मानसूनी बारिश का सिलसिला
UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश ने छोटा सा ब्रेक लिया है। छिटपुट बारिश को छोड़ दें तो आने वाले 26 जुलाई तक किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं हैं। मानसूनी बारिश के फिलहाल कमजोर रहने के बाद 26 जुलाई से फिर से मौसमी बदलाव की आहट है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी बारिश मद्धिम पड़ेगी। हालांकि इस बीच बुंदलखंड और कुछ दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश की परिस्थितियां रहेंगी। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकेगा। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में फिर बारिश शुरू होगी और 29 जुलाई तक तराई समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।



Post Comment