UP Ka Mausam: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी
UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 20-22 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 20 से 23 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 22 से 24 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और 24 से 26 जुलाई के बीच छिटपुट बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 20 से 24 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, 23 से 25 जुलाई के दौरान भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 25 और 26 जुलाई को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।



Post Comment