Lucknow: छावनी बोर्ड में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Lucknow: छावनी बोर्ड में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Lucknow: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लखनऊ छावनी बोर्ड में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करना तथा पात्र बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का शुभारंभ जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), सब एरिया,  की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता कुकरेती ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है।

Lucknow: छावनी बोर्ड में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

समय पर लगाया गया एचपीवी टीका, इस कैंसर की रोकथाम का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लक्षित कर चलाया जा रहा यह अभियान भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और इसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगाया जा रहा है। अभिभावकों को भी टीके की उपयोगिता, सुरक्षा और आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे बिना किसी भ्रम के अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करा सकें। अभियान के प्रथम दिन कुल 22 पात्र बालिकाओं का सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण किया गया।

Post Comment

You May Have Missed