UP: नदियां उफान पर, बाराबंकी के 87 गांवों में बाढ़ का खतरा, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: लखनऊ और बरेली सहित 25 शहरों में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे। हल्की ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिली। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। कहीं-कहीं बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
नेपाल और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान (106.07 मी.) के करीब पहुंच गई है। गुरुवार दोपहर 12 बजे जलस्तर 105.36 मी. रिकॉर्ड किया गया। बढ़ते जलस्तर की वजह से किनारों पर कटान शुरू हो गया है। 87 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
संगम में अनाउंसमेंट- नदी में मत जाइए
प्रयागराज में संगम पर लाउडस्पीकर से अनाउंस किया जा रहा है कि लोग नदी में जाने से बचें। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। किनारों पर स्नान करें। बलिया में घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। बांसडीह में लोग अपने पक्के मकान तोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं। अब तक 150 परिवार घर छोड़ चुके हैं।
VIDEO | Uttar Pradesh: Water level of River Ganga swells rapidly at the Prayagraj Sangam; local authorities raise flood alerts for low-lying areas.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GG3CdYmWO2
— Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2026
वहीं, वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां डूब गईं। मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी घाटों पर बनी दुकानों तक पहुंच गया है।
बारिश की वजह से हादसों में दो लोगों की मौत
इससे पहले, गुरुवार को लखनऊ समेत 25 जिलों बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 22.5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। झांसी की टहरौली में लोग तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करते दिखे। कानपुर में तेज आंधी से पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबकर HAL सुपरवाइजर की मौत हो गई। देवरिया में बिजली गिरने से 18 साल की युवती की जान चली गई गई।
लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। 24 घंटे में यह पश्चिमी यूपी को भी कवर कर लेगा। फिर मानसून और जोर पकड़ेगा। ऐसे में अगले 7 दिन पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
सभी 75 शहरों में बारिश का अलर्ट
बहुत भारी बारिश का अलर्ट
चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र।
भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट और बांदा।।
हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, शामली, अमरोहा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कांशीरामनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर।



Post Comment