राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय का नाम वेबसाइट से हटा, अमिताभ ठाकुर ने किया CEO के लिए अप्लाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय का नाम वेबसाइट से हटा, अमिताभ ठाकुर ने किया CEO के लिए अप्लाई

नई दिल्‍ली/अयोध्‍या: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण के बीच मंगलवार (14 जुलाई) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र का नाम हटा दिया गया है। इससे पहले दोनों की वीआईपी पास आईडी भी ब्लॉक कर दी गई थी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास के नाम पर नई VIP पास आईडी जारी की गई है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय का नाम वेबसाइट से हटा, अमिताभ ठाकुर ने किया CEO के लिए अप्लाई

अयोध्या, बाराबंकी और मथुरा सहित प्रदेश के कई जिलों में सोमवार देर रात सपा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इनमें मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की तस्वीरों के साथ लिखा है- ‘दिल में बाबर, मुंह में राम।’ मंगलवार सुबह सपा कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग्स फाड़ दिए।

टिन्‍नू-सुभाष की रिमांड को लेकर दाखिल होगी अर्जी

चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस दोनों की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। रिमांड मिलने पर दोनों से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले, पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

बृजभूषण बोले- मैं कुछ नहीं कर सकता

राम मंदिर दान मामले की निष्पक्ष जांच के सवाल पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- यह हमारा विषय नहीं है, हम लोगों का विषय नहीं है। हम या जनता इसमें कुछ कर नहीं सकती है। जो लोग जांच कर रहे हैं, वही कुछ कर सकते हैं। इसमें हमारे, आपके कहने से कुछ होने वाला नहीं है। मामले का सुप्रीम कोर्ट ने अगर संज्ञान ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट उचित समझेगी, तो CBI से जांच कराएगी।

अयोध्या में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के पुराने बयानों वाले पोस्टर लगाए जाने पर कहा, “जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, तो सब पुराने बयान निकाले जाएंगे, पुराने पोस्टर निकाले जाएंगे। सबके निकलेंगे।

गोविंददेव गिरि बोले- मेरे इस्तीफा देने की जो खबरें चलाई जा रहीं, वो गलत

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- चंपत राय ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया। यह कहना सही नहीं होगा कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया। लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती। उन्हें खुद इसका एहसास हुआ और इसलिए उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने के लिए उन पर किसी ने दबाव नहीं डाला।

उन्होंने आगे कहा, “मैं SIT की जांच से संतुष्ट हूं। मैं किसी पर कोई दबाव नहीं डाल रहा हूं। हम किसी भी तरह से जांच को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और हम ऐसा क्यों करेंगे? यह अपराध भगवान राम के खिलाफ किया गया है। ऐसे बुरे इरादे वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “पुणे में, जहां आज मैं बैठा हूं, वहां मेरा सिर्फ एक कमरे और एक रसोई वाला घर है। उसकी एक भी ईंट मेरे नाम पर नहीं है। मेरे इस्तीफा देने की जो खबरें चलाई जा रही हैं, वे गलत हैं। मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज का अनुयायी हूं। मैं मैदान छोड़कर भागने वालों में से नहीं हूं।”

पूर्व आईजी ने राम मंदिर CEO के पद के लिए अप्लाई किया

पूर्व आईजी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने राम मंदिर के CEO पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा- राम मंदिर ट्रस्ट ने नोटिफिकेशन में जो अनुभव मांगा है, उसके हिसाब से मैं इस पद के लिए फिट हूं।

अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अफसर रहे हैं। बतौर ASP उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर में हुई थी। उसके बाद उन्होंने बतौर SP पहली पोस्टिंग पिथौरागढ़ में मिली। फिर वे यूपी के कई जिलों में तैनात रहे। अमिताभ की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर सोशल एक्टिविस्ट हैं। 23 मार्च, 2021 को गृह मंत्रालय ने अमिताभ ठाकुर को जबरन रिटायर कर दिया था।

ट्रस्टी दिनेंद्र दास बोले- श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेंद्र दास जी महाराज ने कहा- दर्शन के लिए बहुत से लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं है।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर उन्होंने कहा- सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आएगा तो देश में सद्भावना और प्रेम बना रहेगा। मुख्यमंत्री बैरागी व्यक्ति हैं, भगवान राम को मानने वाले हैं। किसी की गलती हो तो वे तुरंत दंड देते हैं।

मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप बोले- सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने राम मंदिर चंदे के विवाद पर कहा, “सर्वोच्च न्यायालय के किसी भी फैसले के साथ हम सभी लोग खड़े रहते हैं, उनका सम्मान है लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या के दान चोरी मामले को लेकर बहुत गंभीर हैं। इसलिए SIT भी बनी, FIR भी हुई और गिरफ्तारियां भी हुईं। मुख्यमंत्री निश्चित ही इस बात के लिए संकल्पित हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने का अवसर किसी को न मिले। इसके लिए सख्त से सख्त कदम उठाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है… रिपोर्ट के आधार पर सरकार को जो लगेगा, उसके तहत कठोरतम कार्रवाई के लिए सरकार आगे बढ़ेगी।”

Post Comment

You May Have Missed