महंत कमलनयन ने कहा- चंपत राय चोर नहीं, केजरीवाल बोले- राम मंदिर चंदा चोरों को फांसी जरूर मिलेगी
नई दिल्ली/अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (12 जुलाई) को कहा कि चंदा चोरों को फांसी की सजा जरूर मिलेगी। बीजेपी ने भगवान राम के नाम पर वोट मांगकर केंद्र और 21 राज्यों में सरकार बनाई। बदले में प्रभु श्रीराम के साथ विश्वासघात किया।
इधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा, “राम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण में चंपत राय का बड़ा योगदान रहा है। लोगों ने उनके साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कोई चोरी नहीं की।”
22 जुलाई को नई टीम संभाल सकती है कमान
राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन की टीम 22 जुलाई के बाद कमान संभाल सकती है। इस पर मंथन चल रहा है। पुलिस आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव को रिमांड पर ले सकती है। दोनों को सोमवार को फैजाबाद कोर्ट में पेश करेगी और 7 दिन की रिमांड मांग सकती है।
केजरीवाल बोले- दोषियों को फांसी मिले, शुरू किया सिग्नेचर कैंपेन
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आज से ये सिग्नेचर कैंपेन शुरू कर रहे हैं। ये एक राम भक्त की चिट्ठी है, प्रधानमंत्री जी के नाम। जिसमें राम भक्त प्रधानमंत्री जी को अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहा है और उनसे भगवान राम के मंदिर से चोरी करने वाले दोषियों को सरेआम फांसी की मांग कर रहा है। उन्होंने देशभर के रामभक्तों से अपील की कि अपने मोहल्लों, सोसाइटियों और गांवों में हनुमान चालीसा का पाठ करें। राम मंदिर में हुई डकैती के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम चिट्ठी पर हस्ताक्षर करें।
केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने पिछले 40-50 साल से भगवान राम के नाम पर वोट मांगे। भगवान राम ने भी उन्हें केंद्र और 21 राज्यों में सरकार बनाने का अवसर दिया। इसके बावजूद भाजपा ने भगवान राम के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि अब भगवान राम भी उनका साथ नहीं दे रहे हैं।
महंत कमल नयन दास बोले- चंपत राय ने कोई चोरी नहीं की
महंत कमल नयन दास जी महाराज ने राम मंदिर दान चोरी मामले पर कहा, “राष्ट्र विरोधी लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दूध का दूध पानी का पानी कर देंगे। चंपत राय को हम बहुत दिन से जानते हैं। राम जन्मभूमि के आंदोलन और निर्माण कार्य में चंपत राय का बड़ा बलिदान रहा है। लोगों ने उनके साथ विश्वासघात किया है। चंपत राय ने कोई चोरी नहीं की।”
#WATCH अयोध्या: महंत कमल नयन दास जी महाराज ने राम मंदिर दान चोरी मामले पर कहा, "राष्ट्र विरोधी लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दूध का दूध पानी का पानी कर देंगे। चंपत राय को हम बहुत दिन से जानते हैं। राम जन्मभूमि के आंदोलन और निर्माण… pic.twitter.com/kiuoARb0op
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
कांग्रेस नेता बोलीं- चढ़ावा चोरी मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा- RSS, VHP और भाजपा ने मिलकर देश की धर्मप्रेमी जनता की कड़ी मेहनत की कमाई को लूटा है। प्रधानमंत्री गायब हैं, RSS के मुखिया मोहन भागवत एक शब्द नहीं कर रहे हैं। एक SIT बना दी गई है जिसकी मांग खुद राम मंदिर ट्रस्ट ने की थी। मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया है। हम मांग कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस पूरे मामले की जांच हो, राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए, RTI के अंतर्गत लाया जाए, जिससे गबन और जवाबदेही तय की जाए। साथ ही साथ जो भी लोग दोषी हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
#WATCH | धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश | कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेरा-फेरी मामले पर कहा, "आज हिंदुस्तान में जिन चीजों का खुलासा हुआ है, किस तरह से RSS, VHP और भाजपा ने मिलकर देश की धर्मप्रेमी जनता की कड़ी मेहनत की कमाई को लूटा है… प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/I5iZctUGdx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
डिप्टी सीएम ने सपा-कांग्रेस से पूछा- बाबरी मस्जिद का चंदा कहां गया
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “जब बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए भूमि आवंटित हुई तब वहां भी चंदा इकट्ठा हुआ था। क्या सपा और कांग्रेस ने पूछा कि उस चंदे का कहां इस्तेमाल हुआ? ये बहरूपिये हैं इनका सनातन से कोई मतलब नहीं है।”
#WATCH बाराबंकी: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "जब बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए भूमि आवंटित हुई तब वहां भी चंदा इकट्ठा हुआ था। क्या सपा और कांग्रेस ने पूछा कि उस चंदे का कहां इस्तेमाल हुआ? ये बहरूपिये हैं इनका सनातन से कोई मतलब नहीं है।"
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल के वायरल… pic.twitter.com/PZmIlJPMSM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2026
चढ़ावा चोरी पर पोस्टर लगवाने वाले सपा नेता समेत 3 गिरफ्तार
इससे पहले गोरखपुर में चढ़ावा चोरी को लेकर पोस्टर लगवाने वाले सपा नेता अरविंद शुक्ला समेत तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने शुक्रवार रात पोस्टर लगवाए थे। जिस पर लिखा था- ‘राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना। रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।’



Post Comment