Twisha Sharma Case: एम्‍स की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

Twisha Sharma Case: एम्‍स की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

छतरपुर: भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में एम्स दिल्ली की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। कोर्ट के आदेश पर किए गए दूसरे पोस्टमार्टम के बाद तैयार रिपोर्ट में जिम्नास्टिक बेल्ट (जिम बेल्ट) पर स्किन टिश्यू मिलने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है और इसकी जानकारी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को भी भेजी गई है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एम्स दिल्ली के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने 11 पन्नों की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट 10 जुलाई को सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी। रिपोर्ट में प्रयोगशाला और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के आधार पर पुष्टि की गई है कि कथित तौर पर फांसी लगाने में इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक बेल्ट पर  स्किन टिश्यू मिले हैं।

गले पर मिले निशानों से मेल खाए साक्ष्य

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बेल्ट पर मिले  स्किन टिश्यू मृतका के गले पर पाए गए चोट के निशानों के अनुरूप हैं। मेडिकल बोर्ड की इस पुष्टि को जांच के लिए अहम फॉरेंसिक साक्ष्य माना जा रहा है।

हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ था दूसरा पोस्टमार्टम

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम के आदेश दिए थे। इसके बाद एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय बोर्ड ने दोबारा पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच की।

मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम रिपोर्ट CBI को सौंपने के साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रिपोर्ट भी भेज दी है। अब जांच एजेंसी इस रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई करेगी।

Post Comment

You May Have Missed