UP: 12 जुलाई को 20 लाख पौधे लगाएगा उच्च शिक्षा विभाग 

UP: 12 जुलाई को 20 लाख पौधे लगाएगा उच्च शिक्षा विभाग 
  • 8000 कॉलेज, 77 विश्वविद्यालयों में चलेगा वृक्षारोपण महायज्ञ

UP: प्रदेश में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में उच्च शिक्षा विभाग 20 लाख पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश की नींव को और मजबूत करेगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में जन-जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी है। ये वास्तव में मात्र हरियाली देना या हरित आवरण बनाना ही नहीं है, ये पर्यावरण को दुरुस्त करने का निर्णायक कदम है। पूरे वातावरण में ऑक्सीजन का प्रभाव अधिक से अधिक हो, इसके लिए यह ठोस पहल है। आने वाली नस्लों को हम कैसा देश छोड़ के जा रहे हैं, कैसा वातावरण दे के जा रहे हैं, आने वाली नस्ल हमसे कृतज्ञ होगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा में लगभग 50 लाख छात्र, 22 सरकारी विश्वविद्यालय, 56 निजी विश्वविद्यालय और 8000 के करीब महाविद्यालय हैं। अगर हर छात्र एक-एक पेड़ लगाए तो यह संख्या ऐतिहासिक होगी। हमारे अधिकांश संस्थान बाउंड्री के अंदर हैं, इसलिए पौधों की सुरक्षा भी आसानी से सुनिश्चित हो जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर बाउंड्री नहीं है तो पेड़ उनकी हद पर लगाएं, तो पेड़ों की बाउंड्री बन जाएगी। जहाँ बाउंड्री है, वहाँ बाउंड्री के सहारे सघन पौधरोपण कराएं। सभी छात्रों को एकत्र कर पौधे लगवाएं तो वे संरक्षित भी रहेंगे और पर्यावरण भी सुधरेगा। यही सरकार का लक्ष्य है और हम इसे पूरा करेंगे। सभी कुलपति, कुलसचिव और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान को मिशन मोड में लें।

Post Comment

You May Have Missed