Ayodhya: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए। बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि 11 जुलाई को बैठक होनी थी लेकिन अल्प सूचना पर छह जुलाई को बैठक बुलाई गई। ट्रस्ट की बैठक में कोरम पूरा था। सबसे बड़ा दुख ये है कि जिस हालात का सामना करना पड़ रहा है वह दुखदायक है। अनगिनत बलिदानों के बाद इस मंदिर का निर्माण हुआ। चढ़ावा चोरी का कांड हमारे लिए लज्जाजनक स्थिति है। हम इससे आहत हैं।
उन्होंने कहा कि चंपत राय ने महासचिव पद से इस्तीफा दिया। अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है। अब कृष्ण मोहन महासचिव के तौर पर काम करेंगे। वो अपनी टीम भी बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दान में मिली 2800 वस्तुएं सुरक्षित हैं। 22 जुलाई को ट्रस्ट की अगली बैठक होगी। जानकारी के मुताबिक स्वामी गोविंद गिरी महाराज ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे का प्रस्ताव रखा जिसे आम सहमति से मंजूर कर लिया गया। चंपत राय के करीबियों का दावा है की प्रभु की सेवा के लिए किसी पद की अनिवार्यता ज़रूरी नहीं है। प्रभु की सेवा करते रहेंगे।



Post Comment