Lucknow Traffic Update: VIP कार्यक्रम के कारण लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Lucknow Traffic Update: VIP कार्यक्रम के कारण लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Lucknow Traffic Update: वीआइपी कार्यक्रम के चलते शनिवार को लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। हालाँकि, डायवर्जन के दौरान आपात सेवाओं में लगे वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर छूट दी जाएगी। समस्या होने पर लोग यातायात विभाग की हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह रहेगी व्यवस्था

  • -दरोगाखेड़ा/स्कूटर इंडिया/नादरगंज से कोई भी यातायात अमौसी एयरपोर्ट की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात किसान पथ होते हुए रायबरेली रोड होकर जाएगा।

  • -अमौसी की ओर से सामान्य यातायात नीलम फार्मेसी तिराहा/कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन/पिकेडली एवं अवध चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात शहीद पथ होकर जाएगा।

  • -अमौसी एयरपोर्ट वीआइपी मोड़ से सामान्य यातायात अमौसी एयरपोर्ट के अन्दर प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात अमौसी एयरपोर्ट वीआइपी मोड से अमौसी कामर्शियल मोड़ से बांये होकर जाएगा।

  • -रायल होटल चौराहा से यातायात अटल चौक की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह सिसेंडी तिराहे से डीएसओ चौराहा होकर जाएगा।

  • -एवरेडी तिराहा एवं भूसामंडी से कोई भी सामान्य यातायात मवैया की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात एवरेडी तिराहे से सीधे बालाजी मंदिर होकर जाएगा।

  • -नाका चौराहे से पानदरीबा की ओर आने वाला सामान्य यातायात पानदरीबा चौराहा न आकर नाका चौराहा से DAV डिग्री कालेज, राजेंद्र नगर होकर भेजा जाएगा।

  • -लाटूश रोड बांस मंडी तिराहे से गुप्ता तिराहा चारबाग की ओर आने वाला सामान्य यातायात गुप्ता तिराहा न जाकर, नाका चौराहा राजेंद्र नगर होकर जाएगा।

  • -राजेंद्र नगर से राणा प्रताप तिराहे की ओर आने वाला सामान्य यातायात राणा प्रताप तिराहा न आकर नाका चौराहा की तरफ से भेजा जाया।

  • -अशोक लाट चौराहा से बर्लिंगटन चौराहा की ओर आने वाला सामान्य यातायात बर्लिंगटन चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात लाटूश रोड होकर चलाया जाएगा।

  • -अशोक लाट चौराहे से रायल होटल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात रायल होटल चौराहा नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात लाटूश रोड होकर जाएगा।

  • -अवध चौराहा से कोई यातायात आलमबाग की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह पिकेडली, बंगला बाजार, होकर जाएगा।

  • -फतेह अली से चारबाग-आलमबाग की तरफ जाने वाला यातायात आलमबाग, चारबाग की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कुंवर जगदीश से करियप्पा होकर अपने जाएगा।

  • -लंगड़ा फाटक से आलमबाग की तरफ आने वाला यातायात आलमबाग नहीं जा सकेगा बल्कि यह मानक नगर रेलवे स्टेशन होकर जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed